पत्नी के रात में पार्क जाने पर सनका SAF जवान, मारपीट के बाद गर्म प्रेस से दागे हाथ-पीठ; दर्द से चीखती रही
ग्वालियर में SAF जवान पत्नी के रात में पार्क में टहलने पर इस हद तक नराजा हुआ कि उसे गर्म प्रेस से ही घायल कर दिया। पति ने गुस्से में मारपीट तो की ही साथ ही रात भर तड़पाते हुए धमकी दी कि वह किसी को भी इसके बारे में न बताए।

ग्वालियर में SAF जवान ने अपनी पत्नी को बेल्ट से पीटा और सिर दीवार पर पटका। इसके बाद गर्म प्रेस से दोनों हाथों और पीठ को कई जगह दाग दिया। गंभीर रूप से घायल महिला अगले दिन किसी तरह मायके पहुंची। पुलिस से शिकायत के बाद आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया।
माधौगंज पुलिस के मुताबिक पीड़िता पूजा परिहार निवासी बिजौली, ग्वालियर की शादी राजेंद्र परिहार उर्फ राजू से हुई है। राजेंद्र 13वीं बटालियन के सी-12 क्वार्टर नंबर 501 में रहता है और एसएएफ जवान के पद पर तैनात है। पूजा रोजाना की तरह खाना खाने के बाद करीब 11:30 बजे घर के नीचे बने पार्क में टहलने गई थी। रात करीब 12:10 बजे पति राजेंद्र का फोन आया और उसने तुरंत घर लौटने के लिए कहा। आरोप है कि घर पहुंचते ही राजेंद्र ने पूजा से पूछताछ शुरू कर दी। उसने आरोप लगाया कि वह पार्क में छिपकर किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। पूजा ने इनकार किया तो वह गुस्सा हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बेल्ट, लात-घूंसों और थप्पड़ों से बेरहमी से पिटाई कर दी।
गंभीर सूजन आ गई और नाक-मुंह से खून बहने लगा
मारपीट के दौरान आरोपी पति ने पत्नी के बाल पकड़कर उसका सिर पूरी ताकत से दीवार पर दे मारा। इससे बाईं आंख के पास गंभीर सूजन आ गई और नाक-मुंह से खून बहने लगा। माथे, पेट और पैरों में भी गंभीर चोटें आईं। महिला दर्द से कराहती रही, लेकिन आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। मारपीट के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने कपड़े प्रेस करने वाली आयरन चालू की। गर्म होने पर पत्नी को जमीन पर गिराकर दोनों हाथों और पीठ पर कई बार दाग दिया। महिला दर्द से चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी।
रातभर घायल और जली हुई हालत में कमरे में बंद रखा
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे रातभर घायल और जली हुई हालत में कमरे में बंद रखा। साथ ही धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करने पर उसे जान से मार देगा। डर और दर्द के बीच महिला पूरी रात घर में ही रही। राजेंद्र के ड्यूटी पर जाने के बाद पूजा किसी तरह मायके बिजौली पहुंची। वहां उसने मां और भाई को चोट और जलने के निशान दिखाए। परिजन उसे लेकर माधौगंज थाने पहुंचे, जहां उसने पूरी घटना पुलिस को बताई।
मेडिकल रिपोर्ट में मारपीट और जलाने की पुष्टि
पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। जांच में शरीर पर गंभीर चोटों और गर्म प्रेस से जलने के निशान मिले। मेडिकल रिपोर्ट में मारपीट और जलाने की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति राजेंद्र परिहार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। घरेलू हिंसा, गंभीर मारपीट, गर्म प्रेस से जलाने और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी एसएएफ जवान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
रिपोर्ट - अमित कुमार
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


