Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़ग्वालियरGwalior The robber bride fled just hours after the wedding taking advantage of the groom's helplessness
शादी के कुछ ही घंटों बाद भागी लुटेरी दुल्हन, सरेआम अपहरण का रचा नाटक; मामला दर्ज

शादी के कुछ ही घंटों बाद भागी लुटेरी दुल्हन, सरेआम अपहरण का रचा नाटक; मामला दर्ज

संक्षेप:

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूनम गौर अपने साथी बंटी धाकड़ और उसके दोस्तों के साथ एक्टिवा पर भागती हुई दिखाई दे रही है।

Jan 23, 2026 12:41 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share Share
Follow Us on

ग्वालियर में एक मानसिक रूप से कमजोर युवक से दो लाख रुपए लेकर शादी करने के बाद दुल्हन अपने साथियों के साथ फरार हो गई। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के अनुसार मुरैना निवासी बंटी धाकड़ ने ग्वालियर के शिवपुरी रोड निवासी महेंद्र पाराशर के मानसिक रूप से कमजोर बेटे अश्मित पाराशर की शादी पूनम गौर से नोटरी के जरिए कराई। इस शादी के एवज में बंटी धाकड़ ने महेंद्र पाराशर से दो लाख रुपए लिए थे।

एक्टिवा पर बैठकर मौके से फरार

शादी के कुछ ही घंटों बाद बंटी धाकड़ अपने अन्य साथियों के साथ महेंद्र पाराशर की कार को रास्ते में रोककर खड़ा हो गया। इसी दौरान दुल्हन पूनम गौर बंटी धाकड़ और उसके साथियों राकेश शर्मा, हीरा ठाकुर के साथ एक्टिवा पर बैठकर मौके से फरार हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूनम गौर अपने साथी बंटी धाकड़ और उसके दोस्तों के साथ एक्टिवा पर भागती हुई दिखाई दे रही है।

पूनम गौर मूल रूप से हजीरा थाना क्षेत्र के चौड़े हनुमान के पास की रहने वाली बताई जा रही है। पूनम के भाई हेमंत ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन करीब दो साल पहले घर छोड़कर अलग रहने लगी थी और तब से परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं था।

धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

घटना के बाद महेंद्र पाराशर की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार देर रात पूनम गौर, बंटी धाकड़ और उनके अन्य साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार महेंद्र पाराशर की पूनम गौर और बंटी धाकड़ से पहचान घटना से मात्र एक दिन पहले ही हुई थी।

रिपोर्ट: अमित कुमार

ये भी पढ़ें:मरोड़ी बांह और जमीन पर फेंका; ग्वालियर में महिला से बस कंडक्टर की बदसलूकी- VIDEO
ये भी पढ़ें:ग्वालियर में घर में घुसकर लड़की की धारदार हथियार से हत्या, 2 महीने बाद थी शादी
ये भी पढ़ें:फर्जी IT अफसर बन रचाई शादी, मांगे 70 लाख और कार, ग्वालियर के नटवरलाल की कहानी
Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।