ग्वालियर में नौकरी का झांसा देकर महिला से रेप, परिवार को भी जान से मारने की धमकी

Dec 24, 2025 11:42 am ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share Share
Follow Us on

आरोपी ने वारदात के बाद महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसकी बेटी और पति की हत्या कर देगा। डर के कारण महिला चार दिन तक खामोश रही। इसके बाद मंगलवार देर रात में को उसने हजीरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

ग्वालियर में नौकरी का झांसा देकर महिला से रेप, परिवार को भी जान से मारने की धमकी

ग्वालियर में एक 40 वर्षीय विवाहित महिला के साथ युवक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता सब्जी मंडी में डलिया डालने का काम करती है। उसका पति करीब 6 साल पहले सांसारिक जीवन त्यागकर बाबा बन गया था। महिला अपनी बेटी के साथ शहर के गोल पहाड़िया तिघरा रोड स्थित एक मोहल्ले में रहती है। रेप के बाद भी आरोपी ने पीड़िता के पति और बेटी को जान से मारने तक की धमकी दी है।

सब्जी मंडी में काम के दौरान महिला की पहचान हजीरा संजय नगर निवासी राकेश पिता बदलू सिंह चौहान से हुई। बातचीत के दौरान राकेश ने महिला को बेहतर काम दिलाने का भरोसा दिया और रात 8 बजे संजय नगर पुल के पास बुलाया। महिला ऑटो से संजय नगर पुल पहुंची, जहां राकेश मिला। वह उसे पैदल अपने घर ले गया। घर पहुंचकर आरोपी ने अंदर से कुंडी लगा ली और महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना रात 8 से 8:30 बजे के बीच की है।

आरोपी ने वारदात के बाद महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसकी बेटी और पति की हत्या कर देगा। डर के कारण महिला चार दिन तक खामोश रही। इसके बाद मंगलवार देर रात में को उसने हजीरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

आपको बता दें कि आरोपी महिला का पड़ोसी बताया जा रहा है। इससे पहले भी आरोपी ने महिला को बीच रास्ते में छेड़छाड़ करने की भी कोशिश की थी। किसी व्यक्ति से महिला का फोन नंबर लेकर उसने फोन लगाया और कई बार नौकरी का झांसा देकर बुलाने की भी कोशिश कर चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट- अमित कुमार

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|