शादी के नाम पर करता रहा रेप, ग्वालियर में कुरियर कंपनी के संचालक की शर्मनाक करतूत

Jan 05, 2026 03:45 pm ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share Share
Follow Us on

आरोपी ने युवती को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित मोज़ेक होटल में मिलने के लिए बुलाया, वहां पहुंचने पर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी शादी का वादा कर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

शादी के नाम पर करता रहा रेप, ग्वालियर में कुरियर कंपनी के संचालक की शर्मनाक करतूत

ग्वालियर में एक कुरियर कंपनी के संचालक की शर्मनाक हरकत का खुलासा हुआ है। कुरियर कंपनी के संचालक पर अपनी महिला कर्मचारी को प्यार के जाल में फंसाकर रेप करने का आरोप है। आरोपी ने महिला कर्मचारी को पहले प्यार के जाल में फंसाया खुद को कुंवारा बताते हुए शादी का वादा किया फिर उसके साथ रेप किया। युवती ने जब उसकी जानकारी जुटाई, तब पता चला कि जिसे वह कुंवारा समझ रही थी। वह पहले से शादीशुदा है। सच्चाई सामने आने के बाद पीड़िता विश्वविद्यालय थाना पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

ग्वालियर के लोहामंडी इलाके की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने विवि थाने पहुंचकर शिकायत की कि वह साईं बाबा रोड स्थित कोरियर सर्विस कंपनी में काम करती थी। इस कंपनी का संचालक रवि उर्फ रोहित सिंह तोमर है। वह 2023 से उसके यहां कार्यरत थी। काम के दौरान उसकी आरोपी से दोस्ती हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उससे प्रेम का इजहार किया और शादी का वादा किया।

आरोपी ने युवती को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित मोज़ेक होटल में मिलने के लिए बुलाया, वहां पहुंचने पर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी शादी का वादा कर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद युवती ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। इस पर पीड़िता ने उसकी जानकारी जुटाई, तब पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। सच्चाई सामने आने पर युवती उसके घर पहुंची, जहां आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद युवती थाने पहुंची। एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने बताया कि पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

रिपोर्ट- अमित कुमार

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|