
दोस्त ने कॉलेज छात्रा को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, न्यूड वीडियो बना करता था ब्लैकमेल
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक गर्ल्स कॉलेज की एक छात्रा को युवक ने पहले दोस्त बनाया और फिर नौकरी लगवाने का भरोसा देकर अपने पास बुला लिया। वहां आरोपी ने रूम में उसे बंधक बनाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक गर्ल्स कॉलेज की एक छात्रा को युवक ने पहले दोस्त बनाया और फिर नौकरी लगवाने का भरोसा देकर अपने पास बुला लिया। वहां आरोपी ने रूम में उसे बंधक बनाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी युवक वारदात के दौरान न्यूड वीडियो बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल करता रहा। छात्रा ने जब शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी मुकर गया और जान से मारने की धमकी दी। छात्रा की शिकायत पर कंपू थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
23 वर्षीय छात्रा ग्वालियर के एक गर्ल्स कॉलेज में पढ़ती है। रोजाना बस से कॉलेज आते-जाते वक्त उसकी पहचान बनवार निवासी विवेक गिरी से हुई। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच दोस्ती बढ़ गई। विवेक ने छात्रा से कहा कि वह उसकी जॉब लगवा देगा, जिसके लिए उसे डॉक्यूमेंट साथ लाने होंगे। उसने छात्रा को कंपू क्षेत्र के बंशी भवन पर मिलने बुलाया।डॉक्यूमेंट देने पहुंची छात्रा को विवेक ने रूम में बंद कर दिया और जबरन रेप किया।विरोध करने पर आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उससे प्यार करता है और शादी करेगा।
छात्रा ने बताया कि विवेक ने पहली वारदात के दौरान उसके न्यूड वीडियो भी बना लिए थे।इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग जगह बुलाता रहा और कई बार शारीरिक शोषण करने का दबाव बनाता रहा। शादी की बात आते ही आरोपी मुकर गया और दबाव डालने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी।
लड़की ने रविवार रात कंपू थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी विवेक गिरी को भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ जारी है।
रिपोर्ट : अमित कुमार





