Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़gwalior advocate mrityunjay suicide fir on lady si and constable
ग्वालियर में वकील की खुदकुशी के बाद प्रेमिका SI प्रीति और कांस्टेबल अराफात खान पर FIR

ग्वालियर में वकील की खुदकुशी के बाद प्रेमिका SI प्रीति और कांस्टेबल अराफात खान पर FIR

संक्षेप:

ग्वालियर के वकील मृत्युंजय सिंह चौहान के सुसाइड केस में लव ट्राएंगल सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी सब इंस्पेक्टर प्रेमिका प्रीति जादौन और कांस्टेबल अराफात खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Jan 07, 2026 10:40 am ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share Share
Follow Us on

ग्वालियर के वकील मृत्युंजय सिंह चौहान के सुसाइड केस में लव ट्राएंगल सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी सब इंस्पेक्टर प्रेमिका प्रीति जादौन और कांस्टेबल अराफात खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने आत्महत्या के 22 दिन बाद दोनों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने और मानिसक प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज किया है। 15 दिसंबर को वकील ने फांसी लगाने से पहले अपने स्टेटस पर लिखा था 'प्रेम में मृत्यु है, लेकिन मुक्ति नहीं' इस स्टेटस पर प्रेमिका एसआई प्रीति की ओर से ‘ब्लेस’ कमेंट भी किया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुरैना के सिविल लाइन थाने में पदस्थ महिला एसआई प्रीति जादौन और ग्वालियर निवासी वकील मृत्युंजय सिंह चौहान के बीच कथित तौर पर लंबे समय से प्रेम संबंध था। बताया जाता है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे और सगाई भी कर चुके थे। बताया गया कि वकील मृत्युंजय 12 दिसंबर को अपनी प्रेमिका को सरप्राइज देने उसके सरकारी क्वॉर्टर पर पहुंचा था। वहां उसने प्रीति और आराफात को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। मृत्युंजय का प्रीति के साथ झगड़ा हुआ। आरोप है कि दोनों ने वकील के साथ मारपीट की। मुरैना में एसआई ने अपने रौब के चलते वकील पर मामला भी दर्ज करा दिया था।

शिकायत में मृत्युंजय ने लिखी पूरी बात

प्यार में मिले धोखे से आहत होकर उसने यह कदम उठाया था। उसने 14-15 दिसंबर की रात को आदर्शपुरम में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वकील के कमरे से सिविल लाइन थाने को लिखा गया एक आवेदन मिला। इसमें उसने लिखा है कि 12 दिसंबर को जब वह प्रीति से मिलने गया तो वहां क्या-क्या हुआ। इस घटना के बाद उसने अपनी मंगेतर के थाने सिविल लाइन और सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन कहीं भी उसकी बात नहीं सुनी गई।

मारपीट के बाद वकील पर ही केस

वकील ने महिला एसआई के मोबाइल से मुरैना जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एसपी, एएसपी और सीएसपी को सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी दी। वकील की उसकी सुनवाई तो नहीं हुई, उल्टा सिटी कोतवाली में वकील खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। इसी से आहत होकर उसने सुसाइड जैसा कदम उठाया।

एएसपी ने कहा- खुदकुशी के लिए उकसाने का दर्ज किया गया है केस

एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया एक वकील मृत्युंजय सिंह के सुसाइड केस में मुरैना में पदस्थ एक एसआई व आरक्षक पर उसे खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- अमित गौर

ये भी पढ़ें:शादी के नाम पर करता रहा रेप, ग्वालियर में कुरियर कंपनी के संचालक की शर्मनाक हरकत
ये भी पढ़ें:निकाह ना किया तो बहू पर डाला तेजाब; नवंबर से जूझ रही ग्वालियर की पीड़िता की मौत
Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|