तेजस्वी यादव पर छिड़ी बहस तो दो मामा ने कर दी भांजे की हत्या, अब उम्रकैद की सजा; जानें पूरा मामला
मामला पिछले वर्ष 16 नवंबर की रात का है। बिहार के शिवहर जिले के रहने वाले राजेश मांझी, तूफानी और शंकर गुना में मजदूरी करने आए थे। शंकर बाकी दोनों का भांजा था। तीनों यहां पुलिस लाइन में बन रहे नए क्वार्टर्स में काम कर रहे थे।

गुना के कैंट इलाके में बिहार चुनाव के नतीजे पर हुए विवाद में भांजे की हत्या का फैसला आ गया है। दो मामाओं ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर बहस के दौरान अपने भांजे का मुंह कीचड़ में दबाकर मार डाला था। तीनों के बीच शराब और खानपान के दौरान बहस हुई थी जो थोड़ी ही देर में हिंसक हो गई थी। इस मामले में शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय ने महज 5 महीने में ट्रायल पूरा करते हुए दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास और एक-एक हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।
मामला पिछले वर्ष 16 नवंबर की रात का है। बिहार के शिवहर जिले के रहने वाले राजेश मांझी, तूफानी और शंकर गुना में मजदूरी करने आए थे। शंकर बाकी दोनों का भांजा था। तीनों यहां पुलिस लाइन में बन रहे नए क्वार्टर्स में काम कर रहे थे। घटना वाली रात तीनों ने साथ में खाना बनाया और शराब पी। इसी दौरान उनके बीच विवाद हो गया।
मृतक शंकर RJD का समर्थक था
राजेश और तूफानी दोनों JDU के समर्थक हैं, जबकि मृतक शंकर RJD का समर्थक था। बिहार चुनाव के नतीजों को लेकर उनके बीच बहस शुरू हुई। राजेश और तूफानी ने तेजस्वी यादव के बारे में कुछ बोल दिया। इस पर विवाद बढ़ गया और दोनों मामाओं ने शंकर को बुरी तरह पीटा। इसके बाद उन्होंने शंकर का मुंह कीचड़ में डुबो दिया, जिससे पानी और कीचड़ गले में जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
अधिकतर गवाह अपने बयानों से पलट गए थे
कैंट थाना प्रभारी टीआई अनूप भार्गव के नेतृत्व में एसआई राहुल शर्मा ने जांच कर 40 दिन में कोर्ट में चालान पेश किया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अधिकतर गवाह अपने बयानों से पलट गए। ऐसे में DNA रिपोर्ट सबसे अहम सबूत बनी। दरअसल कीचड़ में डुबोते समय आरोपियों के नाखूनों में मृतक के गले की चमड़ी फंस गई थी। पुलिस को अपनी जांच के दौरान यही सबसे अहम सबूत हाथ लगा जिसने केस को सुलझाने में मदद की।
24 जनवरी से इस मामले का ट्रायल शुरू हुआ था
पुलिस ने इसे जांच के लिए भेजा था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्र की कोर्ट में 24 जनवरी से इस मामले का ट्रायल शुरू हुआ था। कोर्ट ने महज 5 महीने में ही ट्रायल पूरा कर लिया। शनिवार को कोर्ट ने दोनों आरोपी तूफानी मांझी और राजेश मांझी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई ।साथ ही दोनों पर एक-एक हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


