भतीजे पर महिला को भगाने का आरोप, महीनों बाद वायरल वीडियो देख चाचा को लगा सदमा; मौत

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, गुना
Follow us on Google News
share

गुना में एक युवका पर शादीशुदा महिला के साथ भागने का आरोप है। जैसे ही इसकी खबर लोगों को मिली तो युवक के चाचा को बंधक बनाकर कथित तौर पर पिटाई की। महीनों बाद जब युवका मारपीट की वीडियो दिखाई गई तो वह दुखी रहने लगा। 

Crime
भतीजे ने कथित तौर पर एक महिला को भगाया जिसके बाद लोगों ने चाचा को बंधक बनाकर पीटा था।

गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शादीशुदा महिला को लेकर भागे युवक की कथित करतूत की सजा उसके चाचा को भुगतनी पड़ी। महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने करीब सवा महीने पहले युवक के चाचा को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में जुलूस निकाला। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया। आरोप है कि करीब एक महीने बाद यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वीडियो सामने आने के बाद सदमे में आए पीड़ित की मौत हो गई।

मृतक की पहचान आरोन थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव निवासी अजोड़ सिंह बंजारा (45) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, करीब सवा महीने पहले अमरपुरा गांव का एक युवक जंजाली चौकी क्षेत्र के होरिबे गांव की रहने वाली शादीशुदा महिला को लेकर चला गया था। इसके बाद महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने अजोड़ सिंह को पकड़ लिया और उसे बंधक बना लिया।

बंधक बना मारपीट का आरोप

आरोप है कि अजोड़ सिंह के हाथ रस्सी से बांधकर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसके गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अजोड़ सिंह को छुड़ाकर लाई थी।

परिजनों ने लेट लतीफी पर जताई नाराजागी

परिजनों का कहना है कि अजोड़ सिंह ने जंजाली चौकी के साथ ही गुना एसपी और कलेक्टर की जनसुनवाई में भी शिकायत की थी। हालांकि, परिवार का आरोप है कि समय रहते मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

परिचित ने दिखा दिया पुराना वीडियो

मृतक के चचेरे भाई तोफान सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को अजोड़ किसी काम से आरोन गया था। वहां किसी परिचित ने उसे मोबाइल में वायरल हुआ पुराना वीडियो दिखाया। वीडियो में अजोड़ के हाथ बंधे दिखाई दे रहे थे और उसके गले में जूते-चप्पलों की माला थी।

वीडियो देखने के बाद सदमे में आए चाचा

परिजनों के मुताबिक, वीडियो देखने के बाद अजोड़ बेहद परेशान हो गया। घर पहुंचने के बाद उसने परिवार को बताया कि घटना के वीडियो वायरल होने से लोग उसका मजाक बना रहे हैं। इसके कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। अजोड़ सिंह अपने पीछे पत्नी, पांच बेटियां और चार साल का बेटा छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही

जंजाली चौकी प्रभारी रसना राजावत ने बताया कि महिला को लेकर अमरपुरा और होरिबे गांव के लोगों की पंचायत हुई थी। उस दिन वास्तव में क्या घटनाक्रम हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। अब पुलिस के सामने वायरल वीडियो, कथित मारपीट और पीड़ित की मौत से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जांच की चुनौती है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़गुनाभतीजे पर महिला को भगाने का आरोप, महीनों बाद वायरल वीडियो देख चाचा की मौत