मां ने खुदकुशी से पहले 10 महीने की बेटी के मुंह और नाक में ठूंस दी रुई, खुद फंदे पर झूल गई

Mar 28, 2026 08:20 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, गुना
share

10 महीने की मासूम बच्ची को भी मौत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया। बच्ची के मुंह और नाक में रुई ठूंसकर उसे बेसुध करने के बाद मां फंदे पर झूल गई। फिलहाल मासूम की हालत जिला अस्पताल में बेहद गंभीर बनी हुई है।

मां ने खुदकुशी से पहले 10 महीने की बेटी के मुंह और नाक में ठूंस दी रुई, खुद फंदे पर झूल गई

शहर के नानाखेड़ी इलाके में एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। एक 26 वर्षीय नवविवाहिता ने घर के झगड़ों और आर्थिक तंगी के चलते न केवल खुद मौत को गले लगा लिया, बल्कि अपनी 10 महीने की मासूम बच्ची को भी मौत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया। बच्ची के मुंह और नाक में रुई ठूंसकर उसे बेसुध करने के बाद मां फंदे पर झूल गई। फिलहाल मासूम की हालत जिला अस्पताल में बेहद गंभीर बनी हुई है।

मासूम की खामोश चीखें और मां का आत्मघाती कदम से शहर में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार कीर्ति कुशवाह (26) का विवाह नानाखेड़ी निवासी नीतीश के साथ हुआ था। सुबह सब कुछ सामान्य दिख रहा था कीर्ति ने अपनी जेठानी के साथ पूजा-अर्चना की और फिर अपनी 10 माह की बेटी को लाड़-प्यार से खाना खिलाने लगी। जैसे ही जेठानी घर के पास मंदिर गई, घर के भीतर एक खौफनाक मंजर तैयार हो गया। अपनी ममता को पत्थर कर कीर्ति ने मासूम बच्ची की सांसें रोकने के लिए उसके मुंह और नाक में रुई ठूंस दी और खुद कमरे में लगे फंदे पर झूल गई।

डॉक्टरों ने कीर्ति को मृत घोषित कर दिया

वहीं जब जेठानी मंदिर से लौटी, तो कमरे का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। कीर्ति फंदे पर लटकी थी और बगल में ही उसकी नन्हीं जान जमीन पर बेसुध पड़ी तड़प रही थी। पड़ोसियों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कीर्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि मासूम बच्ची अपनी जिंदगी के लिए वेंटिलेटर और डॉक्टरों की निगरानी में संघर्ष कर रही है।

एक लाख रुपये का बिजली बिल बकाया

घटना के पीछे गहरे पारिवारिक विवाद और आर्थिक संकट की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि परिवार पर एक लाख रुपये का बिजली बिल बकाया होने के कारण घर की बिजली काट दी गई थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर तकरार होती थी। अस्पताल में मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। जहां ससुराल पक्ष इसे आकस्मिक कदम बता रहा है, वहीं कीर्ति की मां का आरोप है कि उनकी बेटी को लगातार प्रताडि़त किया जा रहा था और मारपीट की जा रही थी, जिससे तंग आकर उसने यह कठोर कदम उठाया।

अस्पताल में मासूम के लिए दुआओं का दौर

जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती 10 महीने की उस मासूम को देख हर किसी की आंखें नम हैं, जो शायद यह भी नहीं जानती कि जिस मां की गोद उसे सबसे सुरक्षित लगती थी, वही आज उसे अकेला छोड़ गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है कि आखिर वो कौन सी चरम सीमा थी, जिसने एक मां को अपनी ही संतान की जान लेने पर मजबूर कर दिया।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।