गुना में खौफनाक वारदात: पत्नी ने दूसरी महिला से बात करने का किया विरोध, नशेड़ी पति ने डीजल डाल लगाई आग
जानकारी के अनुसार घोसीपुरा निवासी पवन रजक की शादी 10 साल पहले दीपा रजक से हुई थी। पवन पहले रेलवे में प्राइवेट काम करता था, लेकिन एक साल पहले उसने काम छोड़ दिया था।

गुना शहर के घोसीपुरा क्षेत्र में दूसरी महिला से बात करने के विवाद में शराब के नशे में पति पवन रजक ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी दीपा रजक पर डीजल डालकर आग लगा दी। 80 प्रतिशत से ज्यादा झुलसी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कैंट पुलिस ने रात में ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार घोसीपुरा निवासी पवन रजक की शादी 10 साल पहले दीपा रजक से हुई थी। पवन पहले रेलवे में प्राइवेट काम करता था, लेकिन एक साल पहले उसने काम छोड़ दिया था। पवन किसी दूसरी महिला से बात करता था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।
भाई पवन को कॉल कर बताया
पवन शराब पीकर घर आया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान दीपा ने अपने भाई पवन को कॉल कर बताया कि पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। भाई जब तक घर पहुंचता, तब तक पवन ने डीजल डालकर अपनी पत्नी को आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।
जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया
घटना के बाद महिला का भाई और अन्य लोग उसे लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। आग से महिला 80 प्रतिशत से ज्यादा झुलस चुकी है। जिला अस्पताल में इलाज चलने के बाद सुबह डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भोपाल रेफर कर दिया। दूसरी ओर, कैंट पुलिस ने रात में ही आरोपी पति को पकड़कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
एक महीने पहले मनाकर मायके से ले गया था
महिला के भाई पवन ने बताया कि दस साल पहले उनकी बहन की शादी पवन के साथ हुई थी। वो अक्सर शराब के नशे में मारपीट करता था। एक महीने पहले भी उसकी बहन मारपीट से परेशान हो कर मायके आ गई थी। तब पवन वहां आया और हाथ पैर जोड़कर उसे वापस ले आया था। पवन ने कहा था कि वह अब मारपीट नहीं करेगा, लेकिन कुछ दिन सब ठीक रहने के बाद फिर वही मारपीट शुरू हो गई।
रिपोर्ट - अमित कुमार
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


