जिस महिला को माना 'गुरु', उसी ने पति से करवाया रेप; घर के गेट पर देती थी पहरा
युवती का आरोप है कि शनिवार को भी आरोपी शरीफ खान ने युवती को फोन कर घर बुलाया और नहीं आने पर बदनाम करने की धमकी दी। जब युवती वहां पहुंची तो घर में यास्मीन खान और शरीफ का भाई मुवीन खान भी मौजूद थे।

गुना में 22 साल की युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिस महिला के यहां युवती पार्लर का काम सीखने जाती थी, उसी ने अपने पति से कई बार रेप कराया। पीड़िता ने कैंट थाने में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने महिला, उसके पति और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
एसपी हितिका वासल के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह गुलाबगंज निवासी यास्मीन खान के यहां पार्लर का काम सीखती थी। यास्मीन का पति शरीफ खान भी अकसर वहां मौजूद रहता था। करीब चार महीने पहले यास्मीन ने उसे काम के बहाने घर बुलाया। युवती ने बताया जब मैं पहुंची तो घर में यास्मीन नहीं थी, बल्कि उसका पति शरीफ खान मौजूद था। इंतजार करने के दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। डर के कारण युवती ने यह बात अपने परिवार को नहीं बताई।
घर बुलाती और धमका कर कमरे में भेज देती
युवती ने बताया कि जब उसने यह बात यास्मीन को बताई तो उसने इसे नजरअंदाज करते हुए किसी को नहीं बताने की बात कही। इसके बाद कई बार ऐसा हुआ कि यास्मीन उसे घर बुलाती और धमका कर पति के साथ कमरे में भेज देती, जहां आरोपी उसके साथ रेप करता था और वह गेट पर पहरा देती थी।
नहीं आने पर बदनाम करने की धमकी दी
युवती का आरोप है कि शनिवार को भी आरोपी शरीफ खान ने युवती को फोन कर घर बुलाया और नहीं आने पर बदनाम करने की धमकी दी। जब युवती वहां पहुंची तो घर में यास्मीन खान और शरीफ का भाई मुवीन खान भी मौजूद थे। आरोप है कि दोनों की मौजूदगी में शरीफ युवती को जबरन कमरे में ले गया और रेप करने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें शरीफ गिरकर घायल हो गया।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
युवती का कहना है कि इसी दौरान किसी ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवती को बाहर निकाला। परिजनों को देखकर आरोपी भागने लगा और भागते समय गिरकर घायल हो गया। पीड़िता की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने शरीफ खान, यास्मीन खान और मुवीन खान के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
रिपोर्ट - अमित कुमार
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


