Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़girlfriend threatens to kill her 22 years old boy hanged himself
गले पर तलवार रख गर्लफ्रेंड ने डराया, 22 साल के लड़के ने दी अपनी जान; MP की घटना से सब हैरान

गले पर तलवार रख गर्लफ्रेंड ने डराया, 22 साल के लड़के ने दी अपनी जान; MP की घटना से सब हैरान

संक्षेप:

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां परदेशीपुरा के शिवाजी नगर में 22 साल के अभिषेक प्रजापत उस मानसिक दबाव से टूट गया, जो उसकी प्रेमिका ने उस पर थोप रखा था।

Nov 17, 2025 12:33 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां परदेशीपुरा के शिवाजी नगर में 22 साल के अभिषेक प्रजापत उस मानसिक दबाव से टूट गया, जो उसकी प्रेमिका ने उस पर थोप रखा था। 14 नवंबर को उसने फांसी लगाकर जान दे दी। अब दो दिन बाद जो वीडियो कॉल सामने आया है, उसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। वीडियो में युवती पंखे में लगे फंदे को अपने गले में डालकर धमकी देती दिख रही है। यहीं नहीं, वह तलवार को अपनी गर्दन और पेट पर टिकाते हुए चिल्लाती है-'मुझे छोड़ा, तो मैं जान दे दूंगी।'

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दूसरी तरफ अभिषेक वीडियो पर उसे शांत करने की कोशिश करता दिख रहा है। अभिषेक के परिवार का आरोप है कि लड़की और उसके रिश्तेदारों ने जिंदगी छीन ली। अभिषेक के पिता रामहित प्रजापत ने आरोप लगाया कि लड़की और उसके परिवार ने ही बेटे को मौत की तरफ धकेला। उनके मुताबिक, अभिषेक खुशी नाम की एक लड़की के साथ लंबे समय से रिलेशन में था।

उसके परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। लेकिन खुशी अलग होने को तैयार नहीं थी। वह खुद सुसाइड की धमकियां देकर अभिषेक को मानसिक रूप से तोड़ती रही। कई बार उसने वीडियो कॉल पर फंदा और तलवार दिखाकर खुद को खत्म करने की धमकी दी। परिवार का कहना है कि अभिषेक आखिरी समय तक उसे समझाता रहा, लेकिन लड़की के लगातार दबाव और ब्लैकमेलिंग ने उसे अंदर से कमजोर कर दिया।

परिवार का दावा- मारपीट, धमकियां और झूठी शिकायत

अभिषेक के पिता ने आरोप लगाया कि खुशी के परिवार ने कुछ समय पहले अभिषेक की पिटाई की थी। उन्होंने झूठी शिकायत देकर अभिषेक को भागीरथपुरा चौकी में बंद करवा दिया था। काफी मिन्नतों के बाद उसे छुड़वाया गया। पिता ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने भी अभिषेक को डराया कि वह लड़की से दूरी बनाए। खुशी के घरवाले लगातार धमकियां देते थे। बार-बार मारपीट कर उसे संबंध खत्म करने के लिए मजबूर किया गया। अभिषेक इस सब दबाव में बुरी तरह टूट चुका था।

14 नवंबर की शाम घर में सबसे पहले अभिषेक की छोटी बहन ने उसे फंदे पर लटका देखा। वह चीखते हुए पिता को बुलाती है। अभिषेक घर में साउंड सिस्टम चलाकर मेहनत से परिवार का हाथ बंटाता था। पिता नाश्ते का ठेला लगाते हैं। घर में दो बहनें और एक भाई है।

मोबाइल जब्त, चैट्स और कॉल्स की जांच

पुलिस ने अभिषेक का मोबाइल जब्त कर लिया है। परिवार का दावा है कि सुसाइड से कुछ मिनट पहले तक वह खुशी से बात कर रहा था, और वही इस पूरी कहानी की सबसे अहम कड़ी है। अब पुलिस उसके कॉल रिकॉर्ड, वीडियो चैट और मैसेज की बारीकी से जांच कर रही है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि अभिषेक की खुदकुशी के बाद वीडियो वायरल हुआ है। इसे जांच का हिस्सा बनाया गया है।

रिपोर्ट – हेमंत

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|