प्यार का खौफनाक अंजाम! प्रेमिका ने घरवालों संग प्रेमी को बिजली के झटके दिए, कुल्हाड़ी से टांग काटी
एमपी के सिंगरौली में खौफनाक घटना सामने आई है। प्रेमिका की किसी और से शादी हो गई थी, लेकिन प्रेमी रिश्तों की जिद पर अड़ा था। लड़की ने उसे घर बुलाया और घरवालों संग बेरहमी की सारी हदें पार कर दी। बिजली के झटके दिए, कुल्हाड़ी से टांग काट दी।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में प्रेम प्रसंग का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने परिवार वालों के साथ शादी का दबाव बना रहे 20 वर्षीय युवक को घर बुलाकर बेरहमी से पीटा, बिजली के तार से करंट दिया और कुल्हाड़ी से उसकी टांग काट दी। आरोपियों को लगा कि युवक की मौत हो गई है, इसलिए उसे खेत में फेंककर कपड़े जला दिए, ताकि मामला हादसा लगे। हालांकि गंभीर हालत में मिले युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवती समेत उसके परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार यह घटना 27 और 28 फरवरी की दरमियानी रात सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में हुई। मृतक की पहचान आजादपुर (घिन्हगांव) निवासी 20 वर्षीय संदीप यादव के रूप में हुई है। 28 फरवरी की सुबह ग्रामीणों ने उसे एक खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उसकी बाईं टांग कटी हुई थी और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे।
प्रेमी ने अस्पताल में दम तोड़ा
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायल संदीप को पहले बैढ़न स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जबलपुर के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
कई महीनों से प्रेम संबंध
पुलिस जांच में सामने आया कि संदीप का पोखरा गांव की रहने वाली पूजा पनिका के साथ पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध था। दोनों अक्सर फोन पर बात करते थे और संदीप कई बार पूजा के घर भी जाता था। इसी बीच पूजा की शादी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में किसी अन्य युवक से तय हो गई।
प्रेम प्रसंग में कहां बिगड़ी बात
बताया जा रहा है कि इसके बाद संदीप ने पूजा पर उससे शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया और तय हुए रिश्ते का विरोध करने लगा। इस स्थिति से परेशान होकर पूजा ने अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी।
लाठी-डंडों से पीटा, बिजली के झटके दिए
पुलिस के मुताबिक इसके बाद परिवार के लोगों ने संदीप को समझाने के लिए एक योजना बनाई। 27 फरवरी की रात पूजा ने कथित तौर पर संदीप को अपने घर बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो परिवार के चार सदस्यों ने उसे पकड़ लिया और उससे पूजा से दूर रहने को कहा। लेकिन जब संदीप ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया और शादी की जिद पर अड़ा रहा, तो आरोपियों ने उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार उसे डराने के लिए बिजली के तार से करंट भी दिया गया।
कुल्हाड़ी से टांग काटी, सबूत मिटाने का प्रयास
जांच में यह भी सामने आया कि मारपीट के दौरान भोला नाथ पनिका ने कुल्हाड़ी से हमला कर संदीप की बाईं टांग काट दी। अधिक खून बहने के कारण आरोपियों को लगा कि उसकी मौत हो गई है। इसके बाद वे उसे उठाकर पास के एक खेत में फेंक आए। पुलिस के मुताबिक सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने संदीप के कपड़े भी जला दिए, ताकि यह मामला शिकार के लिए लगाए गए बिजली के तारों से हुई मौत जैसा लगे।
हालांकि संदीप अभी जिंदा था और अगली सुबह ग्रामीणों ने उसे खेत में पड़े देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 7 मार्च को चारों आरोपियों भोला नाथ पनिका (39), मेला सागर पनिका (19), पूजा पनिका (20) और मुन्नी देवी पनिका (40) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन


