ग्वालियर में घर में घुसकर लड़की की धारदार हथियार से हत्या, 2 महीने बाद होनी थी शादी
जानकारी के मुताबिक, घटना के समय युवती घर में अकेली थी। पुलिस मामले में प्रेम प्रसंग समेत कई एंगल पर जांच कर रही है। मामला गिरवाई थाना क्षेत्र के छोटे बाबा की पहाड़िया का है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में घर में घुसकर एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय युवती घर में अकेली थी। पुलिस मामले में प्रेम प्रसंग समेत कई एंगल पर जांच कर रही है। मामला गिरवाई थाना क्षेत्र के छोटे बाबा की पहाड़िया का है।
घर में टीवी देख रही थी निशा
मंगलवार शाम निशा अपने घर के कमरे में टीवी देख रही थी। उसकी मां सुनीता घरों में झाड़ू-पोंछा का काम करती हैं। दोपहर के समय मां ने निशा को फोन किया था। निशा ने बताया कि वह घर पर टीवी देख रही है। मां ने कहा था कि वह जल्दी लौटेंगी और दोनों साथ में मौसी कांता के घर गणेश पूजन में जाएंगी।
जमीन पर पड़ी थी लाश
करीब शाम 6 बजे जब मां घर पहुंचीं, तो कमरे में निशा का शव जमीन पर पड़ा मिला।उसके गले से खून बह रहा था। ये देखकर मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पुलिस को सूचित किया गया तो मौके पर पहुंची टीम को खून से सना डंडा और पत्थर मिला। शुरुआती जांच में आशंका है कि पहले निशा के साथ मारपीट की गई, फिर गला रेतकर उसकी हत्या की गई।
2 महीने बाद होनी थी शादी
घटना के समय निशा की भाभी मेमो अपने बच्चों को टीकाकरण के लिए आंगनवाड़ी गई थी। उस दौरान निशा घर में पूरी तरह अकेली थी। परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया है। मृतका की मां ने बताया कि निशा की शादी 20 अप्रैल को तय थी।
क्या बोली पुलिस
पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों को लेकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसा और वारदात के बाद उसी रास्ते से फरार हो गया। दीवार के पास पैरों के निशान मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
रिपोर्ट- अमित कुमार
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें


