विंध्य को बड़ी सौगात; इस महीने से शुरू होगा सीधी-सिंगरौली 4 लेन हाईवे का काम

Mar 08, 2026 08:30 pm ISTKrishna Bihari Singh वार्ता, भोपाल
share

मध्य प्रदेश के सीधी-सिंगरौली खंड पर 105 किलोमीटर लंबे चार लेन नेशनल हाईवे के बाकी निर्माण कार्य का अवॉर्ड जारी कर दिया गया है। इस परियोजना का निर्माण कार्य किस महीने से शुरू होगा जानें...

विंध्य को बड़ी सौगात; इस महीने से शुरू होगा सीधी-सिंगरौली 4 लेन हाईवे का काम

विंध्य क्षेत्र को एक बड़ी सौगात मिली है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) ने मध्य प्रदेश के सीधी-सिंगरौली खंड पर 105 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के बचे हुए निर्माण कार्य का आदेश दे दिया है और इस प्रोजेक्ट का काम अप्रैल 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। प्राधिकरण के मुताबिक इस सड़क के बनने से सीधी और सिंगरौली के बीच आना-जाना आसान हो जाएगा और पूरे विंध्य क्षेत्र का संपर्क बेहतर होगा।

मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने बनाए थे रोड

सड़क के कुछ हिस्से पहले मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने बनाए थे। अब बाकी काम नेशनल हाईवे अथॉरिटी पूरा करेगी। इस प्रोजेक्ट में सड़क को आधुनिक मानकों के हिसाब से चार लेन का नेशनल हाईवे बनाया जाएगा। निर्माण के दौरान 3 रेलवे ओवर ब्रिज, एक रेलवे अंडर ब्रिज, 3 बड़े पुल, 33 छोटे पुल, 11 गाड़ियों के लिए अंडरपास और एक पैदल चलने वालों के लिए अंडरपास बनाया जाएगा।

सुरक्षित होगी यात्रा

इसके अलावा 85 बॉक्स कलवर्ट और 165 पाइप कलवर्ट भी बनाए जाएंगे। साथ ही जंक्शन सुधार, सर्विस रोड और सड़क किनारे जल निकासी व्यवस्था सहित सड़क सुरक्षा के अन्य कार्य भी किए जाएंगे। इस परियोजना के पूरा होने से सीधी और सिंगरौली के बीच यात्रा अधिक तेज और सुरक्षित हो जाएगी। वर्तमान में संकरी सड़क, कम पुल और अंडरपास की कमी से लोगों को कठिनाई होती है। चार लेन मार्ग बनने के बाद इन समस्याओं से राहत मिलेगी।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों को भी जोड़ेगा हाईवे

यह राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से बेहतर संपर्क जोड़ेगा। इसके बनने से सीधी और सिंगरौली क्षेत्र का प्रयागराज, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज और वाराणसी जैसे शहरों से जुड़ाव मजबूत होगा जिससे लोगों के आने-जाने और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। प्राधिकरण के अनुसार, इस योजना से यात्रा का समय कम होगा, सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और माल ढुलाई में आसानी होगी।

बड़े शहरों तक पहुंचना भी होगा आसान

साथ ही आसपास के कस्बों और गांवों के लोगों का बड़े शहरों तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा।विंध्य क्षेत्र में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए रीवा से सीधी के बीच 4 लेन का राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की योजना है। इस प्रोजेक्ट का टेंडर जल्द जारी हो सकता है। बारिश के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार, इन सड़कों से क्षेत्र में आना-जाना आसान होगा। यही नहीं समय भी बचेगा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।