Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़gangrape with minor sister in ujjain madhya pradesh
बहन के साथ ही गैंगरेप! MP में 14 साल की लड़की संग 3 भाइयों ने की हैवानियत

बहन के साथ ही गैंगरेप! MP में 14 साल की लड़की संग 3 भाइयों ने की हैवानियत

संक्षेप:

मध्य्प्रदेश के उज्जैन जिले में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जंहा 3 चचेरे भाइयों ने शराब पिलाकर नाबालिग बहन के साथ खेत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बेहोशी हालात में छोड़ कर फरार हो गए।

Dec 05, 2025 02:56 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, उज्जैन
share Share
Follow Us on

मध्य्प्रदेश के उज्जैन जिले में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जंहा 3 चचेरे भाइयों ने शराब पिलाकर नाबालिग बहन के साथ खेत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बेहोशी हालात में छोड़ कर फरार हो गए। बाद में पिता बेहोश बेटी को लेकर अस्पताल पहुचे। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को रतलाम रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दो नाबालिग हैं तो एक की उम्र 30 साल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उज्जैन जिले के खाचरोद तहसील के एक गांव में बुधवार रात को शादी समारोह था। सभी लोगों के सो जाने के बाद तीनों आरोपी 14 वर्षीय चचेरी बहन को कमरे से उठाकर पास के खेत में ले गए। वहां उन्होंने खुद भी शराब पी और पीड़िता को भी पिलाया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

रात 11 बजे पीड़िता की छोटी बहन ने पिता को पूरी घटना बताई। पिता को इसकी जानकारी लगते ही वह बेटी को लेकर खाचरौद सिविल हॉस्पिटल पहुंचे। डॉक्टर ने घटना की सूचना खाचरौद पुलिस को दी। प्राथमिक उपचार के बाद से पीड़िता को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़िता की बहन की रिपोर्ट पर पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट, किशोर न्याय अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर सभी को दबोच लिया।

एसडीओपी आकांक्षा बेछोटे ने बताया कि सुबह 5 बजे के करीब सूचना प्रप्त हुई थी, एक नाबालिग के साथ उसके चचेरे भाइयो ने दुष्कर्म किया है। नाबालिग बालिका को शराब पिलाई गई थी तो वह होश में नहीं थी। होश में आते ही उसने पूरी घटना बताई। तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। मामले में जांच विवेचना जारी है। इलाज के बाद पीड़िता की हालत में सुधार है ओर अब उसे होश आ गया है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|