Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Fortuner car collides with tractor trolley on Gwalior-Jhansi highway 5 killed
MP : ग्वालियर-झांसी हाईवे पर रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी फॉर्च्यूनर कार; 5 लोगों की मौत

MP : ग्वालियर-झांसी हाईवे पर रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी फॉर्च्यूनर कार; 5 लोगों की मौत

संक्षेप:

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ग्वालियर-झांसी हाईवे पर आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Nov 16, 2025 08:48 am ISTPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ग्वालियर-झांसी हाईवे पर आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट की खबर मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस टीम मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 6.30 बजे एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार नंबर MP 07 CG 9006 झांसी की ओर से आ रही थी। कार जैसे ही मालवा कॉलेज के सामने गुजरी, तभी मोड़ से रेत से भरा ट्रैक्टर निकला। इस दौरान रफ्तार तेज होने के चलते फॉर्च्यूनर का ड्राइवर गाड़ी को संभाल नहीं पाया और कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि फॉर्च्यूनर का आधा हिस्सा ट्रॉली के नीचे घुस गया।

इस भीषण सड़क हादसे में फॉर्च्यूनर कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का मंजर इतना दर्दनाक था कि देखने वाले भी सिहर उठे। कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और मृतकों के शव ट्रैक्टर ट्रॉली और कार के बीच फंसे गए थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कटर से गाड़ी काटकर शवों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

रिपोर्ट : अमित कुमार

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|