
2023 में चोरी हुआ था MP का चुनाव; अब कमलनाथ ने कर दिया दावा, एक अपील भी की
मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहा कि हमारे नेता शराहुल गांधी ने आज बिहार चुनाव के दौरान पूर्णिया की जनसभा में साफ शब्दों में कहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 चोरी किया गया था।
राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमपी कमलनाथ ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश 2023 का चुनाव भी चोरी हुआ था। कमलनाथ ने साथ यह भी कहा कि कांग्रेस आगामी चुनावों में किसी भी तरह की वोट चोरी नहीं होने देगी। कमलनाथ ने राहुल गांधी का बिहार चुनाव प्रचार के दौरान भाषण देते हुए एक वीडियो भी एक्स पर जारी किया। जिसमें राहुल गांधी वोट चोरी की बात कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। राहुल इस वीडियो में हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ तथा लोकसभा का चुनाव चोरी का आरोप लगा रहे हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहा कि हमारे नेता शराहुल गांधी ने आज बिहार चुनाव के दौरान पूर्णिया की जनसभा में साफ शब्दों में कहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 चोरी किया गया था। भाजपा ने कांग्रेस को जनता के वोट से नहीं, बल्कि वोट चोरी के माध्यम से हराया था। कमलनाथ ने प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अपील की कि वे अब किसी तरह की वोट चोरी नहीं होने दें। उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया में यह सुनिश्चित किया जाए कि न तो सही वोटर का नाम काटा जा सके और न ही नकली वोटर का नाम जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब वोट चोरी की किसी भी साज़िश को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार है और हम यह करके दिखाएंगे।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भाजपा बिहार विधानसभा चुनावों में अपनी पूरी ताकत से "वोट चुराने" की कोशिश करेगी, और इसके खिलाफ़ काम करना युवाओं की जिम्मेदारी है। यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, गांधी ने दावा किया कि भाजपा हर जगह चुनाव वोट चुराकर जीत रही है। उन्होंने कहा कि हमने पूरी दुनिया को दिखाया है कि भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर हरियाणा का चुनाव चुराया है। मुझे पूरा यकीन है कि वे बिहार में भी वोट चुराने की कोशिश करेंगे।





