रीवा से रायपुर के लिए भी विमान सेवा शुरू, क्या है 72 सीटर प्लेन का किराया और टाइमिंग

लाइव हिन्दुस्तान, रीवा
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश के रीवा वासियों को मंगलवार को एक और नई सौगात मिली है। रीवा हवाई सेवा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। अब रीवा से रायपुर के लिए भी तीसरी 72 सीटर विमान सेवा शुरू हो गई है। यह हवाई सेवा, विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा होगी। इसका संचालन एलायंस एयर द्वारा किया जाएगा।

रीवा से रायपुर के लिए भी विमान सेवा शुरू, क्या है 72 सीटर प्लेन का किराया और टाइमिंग

मध्य प्रदेश के रीवा वासियों को मंगलवार को एक और नई सौगात मिली है। रीवा हवाई सेवा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। अब रीवा से रायपुर के लिए भी तीसरी 72 सीटर विमान सेवा शुरू हो गई है। रीवा एयरपोर्ट पर विधिवत कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के हाथों इसकी शुरुआत की गई। रायपुर के लिए शुरू हुई यह हवाई सेवा, विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा होगी। इसका संचालन एलायंस एयर द्वारा किया जाएगा।

रीवा एयरपोर्ट से पांच माह के भीतर यह तीसरी 72 सीटर विमान सेवा है। इससे पहले दिल्ली और इंदौर के लिए उड़ान शुरू हुई थी। इस हवाई यात्रा के शुरू होने को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोगों को इससे काफी फायदा होगा। रायपुर (छत्तीसगढ़) के लिए उड़ान सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी।

विमान दोपहर लगभग 3:15 बजे रीवा से उड़ान भरकर शाम 4:35 बजे रायपुर पहुंचेगा। इसके बाद वही विमान शाम 5 बजे रायपुर से रवाना होकर करीब 6:15 बजे रीवा पहुंचेगा। बताया जा रहा है कि वर्तमान में दिल्ली रूट पर चल रहे विमान का ही उपयोग रायपुर सेवा के लिए किया जाएगा, जिसके चलते दिल्ली उड़ान के समय में कुछ बदलाव संभव है।

रीवा से रायपुर का किराया लगभग 3600 रुपए निर्धारित किया गया है। रीवा एयरपोर्ट से रायपुर के लिए शुरु हुई पहली विमान सेवा में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने यात्रा की। आने वाले एक महीने के अंदर कोलकाता के लिए भी नई उड़ान शुरु करने की तैयारी चल रही है। उड़ान सेवा को लेकर विंध्य क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है।

इस मौके पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने जो उड़ान योजना चलाई ये उसी का परिणाम है। विंध्य को एक नई उड़ान मिली है, विंध्य का चौतरफा विकाश हो रहा है, हमने जो सपना देखा था वो अब पूरा हो रहा है।

रिपोर्टः सादाब सिद्दीकी

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।