हाईवे मरम्मत के लिए फायरिंग! MP में चिट्ठी फेंक गए बदमाश- रोड बनाओ या टोल हटाओ

Feb 24, 2026 11:40 am ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share Share
Follow Us on

ग्वालियर-भिंड हाईवे पर स्थित बरैठा टोल प्लाजा पर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने टोल बूथ पर पिस्टल से फायरिंग की और धमकी भरी चिट्ठी फेंककर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

हाईवे मरम्मत के लिए फायरिंग! MP में चिट्ठी फेंक गए बदमाश- रोड बनाओ या टोल हटाओ

आपने सड़क बनवाने की मांग को लेकर लोगों को धरना देते देखा होगा, प्रदर्शन और अनशन करते हुए भी देखा होगा। लेकिन क्या कभी इसके लिए फायरिंग की बात सुनी थी? आपने जो कभी देखा-सुना नहीं वह मध्य प्रदेश में हुआ है। यहां हाईवे की मरम्मत की मांग के लिए टोल प्लाजा पर फायरिंग की गई है। आरोपी टोल प्लाजा में एक चिट्ठी फेंक गए हैं।

मामला ग्वालियर-भिंड हाईवे पर स्थित बरैठा टोल प्लाजा पर हुई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने टोल बूथ पर फायरिंग की और धमकी भरी चिट्ठी फेंककर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बदमाश सिक्स लेन सड़क बनाने की मांग को लेकर टोल प्लाजा पहुंचे थे। चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि 'सरकार अंधी हो चुकी है' और 'आकाश जैसा अब कोई नहीं मरेगा'। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

‘हाईवे बनाओ या टोल प्लाजा हटाओ’

टोल प्लाजा पर फेंकी गई चिट्ठी में बदमाशों ने साफ चेतावनी दी है। चिट्ठी में लिखा है हाइवे बनाओ या टोल हटाओ। इसके साथ यह भी लिखा गया कि आकाश भदौरिया जैसा अब कोई नहीं मरेगा। बदमाशों ने नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे उन्हें अपने फ्लैट बेचने पड़ें, लेकिन ग्वालियर-भिंड हाईवे का काम तुरंत शुरू होना चाहिए। चिट्ठी में धमकी दी गई है कि अगर सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ तो इससे भी बड़ा कदम उठाया जाएगा। अंत में लिखा है सरकार अंधी हो चुकी है।

टोल प्लाजा पर फेंक गए लेटर

फायरिंग करने वालों की तलाश

गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टोल प्लाजा के सभी सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए गए हैं। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टोल प्लाजा कर्मचारी ने ऐसे बचाई जान

टोल प्लाजा फायरिंग

80 किलोमीटर हाईवे की हालत खराब

ग्वालियर से भिंड के बीच करीब 80 किलोमीटर लंबा हाईवे हादसों के लिए कुख्यात हो चुका है। इस मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें लोगों की जान जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क और बढ़ते ट्रैफिक के कारण हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। हाईवे को सिक्स लेन बनाने की मांग कई सालों से की जा रही है। इस मुद्दे को लेकर संत समाज, स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों ने कई बार धरना प्रदर्शन किए हैं और प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपे हैं। इसके बावजूद अब तक सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हो पाया है।

रिपोर्ट- अमित गौर

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|