Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Fire breaks out near kitchen at Betul District Hospital; patients shifted to trauma centre
MP के जिला अस्पताल में किचन के पास भड़क गई आग, मरीजों को ट्रामा सेंटर में करना पड़ा शिफ्ट

MP के जिला अस्पताल में किचन के पास भड़क गई आग, मरीजों को ट्रामा सेंटर में करना पड़ा शिफ्ट

संक्षेप:

ये आग रविवार सुबह अस्पताल के स्टोर रूम में लगी थी। आनन-फानन में फीमेल और पीडियाट्रिक वॉर्ड से मरीजों को ट्रामा सेंटर में ले जाया गया।

Nov 23, 2025 01:23 pm ISTRatan Gupta पीटीआई, बैतूल
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के बैतूल में जिला अस्पताल के स्टोर रूम में भीषण आग लगने की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। ये आग रविवार सुबह अस्पताल के स्टोर रूम में लगी थी। आनन-फानन में फीमेल और पीडियाट्रिक वॉर्ड से मरीजों को ट्रामा सेंटर में ले जाया गया। हॉस्पिटल स्टाफ की तत्परता ने आग पर तुरंत काबू पा लिया और किसी भी तरह की गंभीर हानि होने से बचा ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किचन के पास शॉर्ट सर्किट से भड़की आग

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 9.20 बजे अस्पताल के स्टोररूम में बने किचन एरिया में शॉर्ट सर्किट के चलते आग ने भड़कना शुरू कर दिया और देखेते ही देखते धुएं का गुबार और लपटों ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया। हालांकि स्टाफ ने तुरंत एक्शन लिया और 10 मिनट के भीतर ही आग पर काबू पा लिया। इस बीच मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया था।

10 मिनट के अंदर आग पर ऐसे पाया काबू

आग लगने की खबर सामने आई, तो अस्पताल के सिविल सर्जन और इन-चार्ज डॉ रूपेश पद्माकर और रेसिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ रानू वर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। पद्माकर ने बताय, कि आग लगने के बाद इलेक्ट्रीशियन ने तुरंत बिजली की सप्लाई को बंद कर दिया और अग्निशमन सिलेंडरों की मदद से आग को बुझाने में जुट गए। इस बीच महिला वॉर्ड और पीडियाट्रिक वार्ड से मरीजों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि आग पर काबू पा लेने के बाद मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, 10 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया गया था।

आग लगने की घटना के बाद बैतूल के इंचार्ज कलेक्टर अक्षत जैन, एडिशनल कलेक्टर वंदना जाट, चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर डॉ. मनोज हुरमाडे और स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के स्टाफ ने मौका स्थल पर पहुंचकर दौरा किया और जरूरी निर्देश दिए।