ड्रग्स केस में बड़ा उलटफेर! MP के 2 थाना प्रभारियों समेत 100 लोगों पर FIR

लाइव हिन्दुस्तान, अगर मालवा
Follow us on Google News
share

Agar Malwa Drug Case: यह मामला उस कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स और ड्रग्स बनाने की सामग्री बरामद करने का दावा किया था। फिलहाल पुलिस ने दो थाना प्रभारियों समेत 100 से अधिक ज्ञात और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

ड्रग्स केस में बड़ा उलटफेर! MP के 2 थाना प्रभारियों समेत 100 लोगों पर FIR

Agar Malwa Drug Case: राजस्थान के झालावाड़ जिले में जनवरी 2026 में हुई कथित ड्रग्स बरामदगी की कार्रवाई अब खुद पुलिस अधिकारियों के लिए मुसीबत बन गई है। चौमहला कोर्ट के आदेश पर मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के दो थाना प्रभारियों समेत 100 से अधिक ज्ञात और अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला उस कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स और ड्रग्स बनाने की सामग्री बरामद करने का दावा किया था।

फैजान की गिरफ्तारी के बाद चला था ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक, 21 जनवरी 2026 को आगर पुलिस ने फैजान नाम के युवक को 330 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि यह मादक पदार्थ राजस्थान के झालावाड़ जिले के घाटाखेड़ी गांव निवासी शाहिर, मुनव्वर और ताहिर से लाया गया था। इसके बाद 28 जनवरी को आगर पुलिस ने 80 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ घाटाखेड़ी गांव में दबिश दी और भारी मात्रा में मादक पदार्थ, दो बंदूकें, ग्राइंडर मशीन और ड्रम बरामद करने का दावा किया था। इस दौरान शाहिर और मुनव्वर को गिरफ्तार किया गया था।

आरोपियों के पिता ने कार्रवाई को बताया फर्जी

हालांकि शुरुआत से ही आरोपियों के पिता हमीद खान ने इस कार्रवाई को फर्जी बताया था। उनका आरोप था कि मध्य प्रदेश पुलिस ने राजस्थान पुलिस को सूचना दिए बिना उनके घर में प्रवेश किया, परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया और उनके बेटों को झूठे एनडीपीएस मामले में फंसा दिया। उन्होंने दावा किया कि पुलिस की गाड़ियां गांव में केवल करीब 30 मिनट तक रुकी थीं, जबकि इतने कम समय में तलाशी, गिरफ्तारी, जब्ती और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करना संभव नहीं था।

जांच में सामने आईं कई खामियां

मामले में नया मोड़ तब आया जब हमीद खान ने 21 फरवरी 2026 को चौमहला कोर्ट में परिवाद दायर किया। कोर्ट के निर्देश पर झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ने जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद्र मीणा को सौंपी। जांच के दौरान कई गंभीर विसंगतियां सामने आईं। रिपोर्ट के अनुसार, तलाशी, गिरफ्तारी और जब्ती से जुड़े कई जरूरी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं थे। वहीं, पुलिस द्वारा कार्रवाई की वीडियोग्राफी किए जाने का दावा भी जांच में गलत पाया गया।

पूरी कार्रवाई पर उठने लगे सवाल

जांच में यह भी सामने आया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शाहिर की गिरफ्तारी सुबह 4:40 बजे, मुनव्वर की 4:45 बजे और जब्ती 5:40 बजे दिखाई गई थी। लेकिन सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के मुताबिक आगर पुलिस की डग थाना क्षेत्र में मौजूदगी सुबह 5:05 बजे तक ही दर्ज हुई। इससे पूरी कार्रवाई की वैधता पर सवाल खड़े हो गए।

थाना प्रभारियों समेत 100 लोगों पर FIR

कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद डग थाने में आगर कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय, बड़ौद थाना प्रभारी रूप सिंह राजपूत, एसआई राखी गुर्जर, एएसआई अजय जाट, राहुल विश्वकर्मा, पुलिसकर्मी शुभम समेत करीब 100 ज्ञात और अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और आने वाले दिनों में अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़ड्रग्स केस में बड़ा उलटफेर! MP के 2 थाना प्रभारियों समेत 100 लोगों पर FIR