कपड़े उतार नहीं तो पिटाई कर दूंगा; MP में पिता ही बना हैवान, बेटी से की दरिंदगी

Jan 18, 2026 03:08 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गुना
share

मध्य प्रदेश के गुना जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी कर डाली। आरोप है कि नाबालिग अपने पिता के साथ जा रही थी।

कपड़े उतार नहीं तो पिटाई कर दूंगा; MP में पिता ही बना हैवान, बेटी से की दरिंदगी

मध्य प्रदेश के गुना जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी कर डाली। आरोप है कि नाबालिग अपने पिता के साथ जा रही थी। तभी जंगल में पिता ने गलत काम किया।पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिली जानकारी के अनुसार बमोरी इलाके की रहने वाली 15 साल नाबालिग ने शहर के कैंट थाने में अपनी मां के साथ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह अपने पिता के साथ बमोरी के एक शख्स से जमीन के पैसे ले जा रही थी। इसी दौरान उसके पिता ने कहा कि जंगल से हो कर चलें, जल्दी पहुंच जाएंगे। इस पर बच्ची ने भी हामी भर दी। दोनों जंगल के रास्ते जा रहे थे, तभी बीच जंगल में पिता ने बेटी से कहा कि कपड़े उतार, नहीं तो तेरी पिटाई कर दूंगा। डर के कारण बच्ची ने अपने कपड़े उतार दिए।इसके बाद उसके पिता ने उसके साथ गलत काम किया।पिता ने धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से खत्म कर देगा। इसलिए बच्ची ने किसी को कुछ नहीं बताया।

काम होने के बाद दोनों अपने गांव आ गए।बच्ची की मां गुना में थी। रात को बच्ची के फूफा उसे लेकर गुना आ गए। यहां पहुंचकर बच्ची ने अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद दोनों थाने पहुंचीं।कैंट थाने में बच्ची की शिकायत पर जीरो पर मामला दर्ज कर बमोरी थाने भेज दिया गया।

बमोरी में आरोपी पिता के खिलाफ रेप, पॉस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया।बमोरी थाना प्रभारी टीआई दिलीप राजोरिया ने बताया कि कैंट थाने में जीरो पर कायमी होकर असल कायमी के लिए मामला बमोरी थाने आया था, जिसके बाद आरोपी पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|