NEET एग्जाम सेंटर पर 2 मिनट की देरी, बेबस पिता ने गेट पर दे मारा सिर; VIDEO

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, विदिशा
Follow us on Google News
share

NEET RE-Exam 2026: एग्जाम सेंटर पर 2 मिनट की देरी के वजह से दो छात्राएं एग्जाम नहीं दे सकीं। इस दौरान एक छात्रा के पिता ने अपना सिर गेट पर दे मारा। इसके बाद बेटी ने जैसे-तैसे अपने पिता को संभाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

NEET एग्जाम सेंटर पर 2 मिनट की देरी, बेबस पिता ने गेट पर दे मारा सिर; VIDEO

NEET RE-Exam 2026: मध्य प्रदेश के विदिशा में दो छात्राएं कुछ मिनट देरी से पहुंची तो उन्हें एग्जाम सेंटर में एंट्री ही नहीं दी गई। वहीं एक अन्य छात्रा गलत एडमिट कार्ड के साथ सेंटर पर पहुंची तो उसे भी एग्जाम नहीं देने दिया गया। इस दौरान एक पिता ने अपनी बेटी को एग्जाम में बिठाने के लिए वहां मौजूद अधिकारियों से काफी गुहार लगाई। तय नियम के मुताबिक देरी से पहुंची बेटी को एग्जाम में बैठने नहीं दिया गया। इस दौरान पिता ने परेशान होकर अपना सिर गेट पर जोर से पटक दिया और वे नीच गिर गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।

'द फ्री प्रेस जर्नल' के मुताबिक, स्नेहा और रागिनी नाम की दो छात्राएं सेंटर पर 1:32 बजे पहुंची थीं यानी एग्जाम शुरू होने के दो मिनट बाद। सिक्योरिटी स्टाफ ने उन्हें नियमों के मुताबिक एंट्री नहीं दी। इस दौरान छात्राओं के परिजन ने हाथ जोड़कर आग्रह किया।

हताश होकर अपना सिर गेट पर दे मारा

इस दौरान रागिनी के पिता ने भी कई बार गुहार लगाई फिर हताश होकर अपना सिर गेट पर दे मारा। इसके बाद वे जमीन पर गिर गए। इस दौरान बेटी जोर-जोर से रोने लगी और पिता को गले से लगा लिया। यह घटना गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की है। एग्जाम सेंटर पर छात्रों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही एंट्री दिए जाने की अनुमति थी।

70 किलोमीटर दूर से आए थे बेटी और पिता

रागिनी के पिता ने इस दौरान अधिकारियों को बताया कि रास्ते में बारिश हो रही थी और वे 70 किलोमीटर दूर से आए हैं। रागिनी के पिता का कहना था कि वे समय से ही घर से निकले थे। वहीं इसके बाद नोडल अधिकारी और केंद्रीय विद्यालय की प्रिंसिपल गीता भदौरिया छात्राओं के पास पहुंचीं। उन्हें एंट्री दी गई मगर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन फेल होने और सिस्टम में अटेंडेंस दर्ज होने के वजह से छात्राएं फिर भी एग्जाम नहीं दे सकीं। इसके बाद छात्राओं और उनके परिजनों में निराशा छा गई और उन्हें वापस घर लौटना पड़ा।

रद्द होने के बाद दोबारा हुआ एग्जाम

आपको बता दें कि नीट यूजी एग्जाम तीन मई को आयोजित किया गया थ। मगर पेपर लीक के वजह से एग्जाम रद्द कर दिया गया। केंद्र सरकार ने 21 जून को री-एग्जाम शेड्यूल किया । परीक्षा न दे पाईं छात्राओं का कहना है कि पिछले एग्जाम रद्द कर दिया गया और अब री-एग्जाम में भी उनके हाथ से निकल गया।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।