Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़father and son involved in religious conversions in MP and funding coming from Mumbai
MP में लालमन से अब्दुल बने बाप-बेटे चला रहे थे धर्मांतरण रैकेट, मुंबई से हो रही थी फंडिंग; 3 गिरफ्तार

MP में लालमन से अब्दुल बने बाप-बेटे चला रहे थे धर्मांतरण रैकेट, मुंबई से हो रही थी फंडिंग; 3 गिरफ्तार

संक्षेप:

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से धार्मिक किताबें और फंडिंग के सबूत मिले हैं। इनके खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3, 5 और BNS की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Jan 01, 2026 07:58 pm ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, सतना, मध्य प्रदेश
share Share
Follow Us on

मध्यप्रदेश के सतना जिले में धारकुंडी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो ग्रामीण अंचलों में संगठित रूप से धर्म परिवर्तन का 'खेल' चला रहा था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों (पिता, पुत्र और भतीजे) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस काम के लिए आरोपियों को मुंबई से फंडिंग की जा रही थी और पिछले एक साल में इस काम के लिए इनके खाते में 9 लाख रुपए भेजे गए। मामला जिले के धारकुंडी थाना क्षेत्र के झखौरा गांव का है। आरोपियों ने अपने घर को इबादतगाह का रूप दे दिया था, जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने दबिश दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को काफी समय से झखौरा गांव में धर्म परिवर्तन से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, इसी दौरान मुख्य आरोपी लालमन चौधरी (68) ने करीब 15 दिन पहले अपने घर की छत पर मस्जिदनुमा गुंबद बनवा लिया। यह देख ग्रामीणों का शक यकीन में बदल गया और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जब पुलिस ने घर की तलाशी ली, तो वहां से आपत्तिजनक साहित्य, झंडे, बैनर और खुद की लिखी हुई एक विवादित किताब बरामद हुई।

15 साल पहले अपना धर्म बदला, फिर बेटे-भतीजे का भी बदलवाया

पुलिस जांच के दौरान पता चला कि लालमन चौधरी ने 15 साल पहले धर्म परिवर्तन कर अपना नाम 'अब्दुल रहमान' रख लिया था। इसके बाद उसने अपने बेटे विजय भारती (32) का धर्मांतरण कराकर उसे 'मोहम्मद उमर' बना दिया और रिश्ते के भतीजे दीनानाथ चौधरी (42) को 'अब्दुल्ला' बना दिया। अब ये तीनों मिलकर पूरे इलाके में धर्मांतरण का नेटवर्क चला रहे थे।

बैंक खाते खंगालने पर फंडिंग का खुला राज

पुलिस ने जब आरोपियों के बैंक खातों को खंगाला तो फंडिंग का बड़ा राज खुला। पिछले एक साल में आरोपी के खाते में मुंबई से करीब 9 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे। पूछताछ में लालमन उर्फ अब्दुल रहमान ने कबूला कि धार्मिक यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात मुंबई के एक शख्स से हुई थी। जिसके बाद वह शख्स भी कई बार झखौरा गांव में आ चुका है। हालांकि पकड़े जाने के डर से वे लोग मोबाइल नेटवर्क की जगह सिर्फ वॉट्सऐप कॉल पर ही बात करते थे। पैसे भी ऑनलाइन ऐप के जरिए भेजे जाते थे।

ये भी पढ़ें:26 साल पुराना कर्ज उतारने सफाईकर्मी के घर पहुंचे DSP, कहा- छोटी बेटी की शादी…
ये भी पढ़ें:कपिल देव की उज्जैन में बच्चों संग मस्ती, गली में खेली क्रिकेट, लगाए शॉट्स- VIDEO
ये भी पढ़ें:कई मौतों के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचे विजयवर्गीय,जनता ने जताई नाराजगी

फंडिंग नेटवर्क की जांच कर रही पुलिस

इस मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी प्रेमलाल कुर्वे ने बताया कि आरोपियों के पास से धार्मिक किताबें और फंडिंग के सबूत मिले हैं। इनके खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3, 5 और BNS की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। मुंबई कनेक्शन और फंडिंग के असली स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। हम यह भी जांच रहे हैं कि इनका मुख्य उद्देश्य क्या था।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|