MP: सड़क बनाने के नाम पर 55 करोड़ के 'फर्जी बिल', ED की छापेमारी में कैश जब्त

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

प्रवर्तन निदेशालय ने सड़के निर्माण के नाम पर 55 करोड़ रुपये के 'फर्जी बिल' मामले में छापेमारी की है। इस दौरान 23 लाख रुपये कैश जब्त कर लिया है। वहीं अलग-अलग बैंकों खातों में जमा 2.93 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए हैं।

ED

मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण के नाम पर 'फर्जी बिल' के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी के दौरान 23 लाख रुपये कैश जब्त किया है। जांच एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी। छापेमारी रीवा और जबलपुर में 19 जून की गई।

राज्य पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज एफआईआर का संज्ञान लेते हुए जांच एजेंसी ने मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसी ने कहा है कि ठेकेदारों ने कथित तौर पर मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की प्रोजेक्ट का काम देख रही अलग-अलग इकाइयों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर सड़क निर्माण के नाम पर सरकार से पैसा लिया। इसके लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी कंपनियों के 'फर्जी बिल' जमा करवाए।

सरकारी खजाने को 55.60 करोड़ रुपये की चपत?

प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि इन 'फर्जी बिल' से सरकारी खजाने को 55.60 करोड़ रुपये की चपत लगी। ईडी ने कहा है कि तेल कंपनियों से जुड़ बिल 'फर्जी' थे। छापेमारी के दौरान 23.50 लाख रुपये नकद जब्त किए गए और 2.93 करोड़ रुपये के बैंक में जमा पाए गए जिसे फ्रीज कर दिया गया है।

ईडी अब इस मामले की और गहनता से जांच कर रही है। इसके साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे प्रकरण में और कौन-कौन शामिल था। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस कथित फर्जीवाड़े में किसे कितनी रकम मिली।

2 महीने पहले सामने आया था डामर घोटाला

रीवा और मऊगंज में दो महीने पहले डामर घोटाला सामने आया था। रीवा की आर्थिक अपराध शाखा ने मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की रीवा और मऊगंज परियोजना इकाइयों में बड़े घोटाले का खुलासा किया था। जांच में सामने आया था कि साल 2027 से 2021 तक सड़क निर्माण के लिए घटिया क्वालिटी के डामर का इस्तेमाल किया गया।

अच्छी क्वालिटी वाले डामर बताकर घोटाला

जांच में सामने आया का ‘फर्जी बिल’ में अच्छी क्वालिटी वाले डामर बता करोड़ों रुपये का 18 करोड़ रुपये से ज्यादा का सरकारी भुगतान लिया गया। रीवा में इन फर्जी बिल के नाम पर 12 .71 करोड़ रुपये जबकि मऊगंज में 5.88 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नाम पर फर्जी बिल तैयार करवाए गए। इस मामले में कल 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़MP: सड़क बनाने के नाम पर 55 करोड़ के 'फर्जी बिल', ED की छापेमारी में कैश जब्त