एमपी में प्रेमिका ने EX-बॉयफ्रेंड संग मिलकर प्रेमी का किया मर्डर, बच्चे की कॉपी से खुला राज

लाइव हिन्दुस्तान, रायसेन
Follow us on Google News
share

पुलिस ने इस मामले में एक महिला, उसके पूर्व प्रेमी और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या प्रेम संबंधों में जलन और बदले की भावना के चलते की गई। 

love triangle murder in ranchi jharkhand for lover by stabbing knife

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक युवक की मौत की वजह बन गई। पुलिस ने इस मामले में एक महिला, उसके पूर्व प्रेमी और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या प्रेम संबंधों में जलन और बदले की भावना के चलते की गई। इस केस की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एक बच्चे की होमवर्क कॉपी हत्यारों तक पहुंचने का सबसे बड़ा सुराग बनी।

मृतक की पहचान राजस्थान निवासी पप्पू उर्फ वीरू जाट के रूप में हुई है। उसका शव रायसेन जिले में एक पुल के नीचे बोरे में भरा हुआ मिला था। शव की हालत बेहद खराब थी और वह काफी सड़ चुका था। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे, जबकि मुंह पर टेप चिपकी हुई थी। मौके से पुलिस को एक बैग, कंघी, जूतों की एक जोड़ी और बैग में रखी एक बच्चे की होमवर्क नोटबुक मिली थी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में पुलिस इस मामले को ब्लाइंड मर्डर मानकर जांच कर रही थी, क्योंकि घटनास्थल पर न कोई प्रत्यक्ष गवाह था और न ही कोई स्पष्ट सुराग। हालांकि जांच के दौरान पुलिस ने नोटबुक के आधार पर उस बच्चे के शिक्षक का पता लगाया, जिसकी कॉपी वहां मिली थी। इसके बाद पुलिस बच्चे के परिवार तक पहुंची, लेकिन पता चला कि पूरा परिवार कई दिनों से गायब है।

पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और छापेमारी शुरू की। आखिरकार परिवार उज्जैन में मिला। पूछताछ में खुलासा हुआ कि परिवार की सदस्य रीना किरार का पहले अरुण पटेल नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था। ब्रेकअप के बाद रीना की फेसबुक के जरिए पप्पू से दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और पप्पू का रीना के घर आना-जाना शुरू हो गया। पुलिस के मुताबिक, इससे अरुण नाराज हो गया और उसने हत्या की साजिश रच डाली।

पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल को पप्पू को रीना के घर बुलाया गया, जहां अरुण और उसका साथी पहले से मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने मिलकर बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर हाईवे किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल बेसबॉल बैट, शव ठिकाने लगाने में इस्तेमाल कार और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।