Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Ex madhya Pradesh minister bala bachchan daughter daughter killed in Indore accident inside story
MP के पूर्व गृहमंत्री की बेटी की सड़क हादसे में मौत: एक्सिडेंट के समय आखिर हुआ क्या था?

MP के पूर्व गृहमंत्री की बेटी की सड़क हादसे में मौत: एक्सिडेंट के समय आखिर हुआ क्या था?

संक्षेप:

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) कृष्णलाल चंदानी ने पत्रकारों को बताया कि गाड़ी चलाते समय प्रखर ने शराब पी रखी थी। माना जा रहा है कि गाड़ी 100 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा की स्पीड से चल रही थी।

Jan 09, 2026 05:09 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बायपास पर रालामंडल के पास दर्दनाक हादसे में मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक युवती घायल है जिनका इलाज चल रहा है। सभी कोको फॉर्म से पार्टी करके लौट रहे थे। मृतकों की उम्र लगभग 24 से 25 वर्ष के बीच थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कौन चला रहा था गाड़ी?

प्रेरणा के अलावा अन्य दो मृतकों की पहचान राज्य कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कसलीवाल के बेटे प्रखर कसलीवाल और ट्रांसपोर्टर मनसिंधु के रूप में हुई है। घायल लड़की का नाम अनुष्का राठी है। पुलिस ने बताया कि प्रखर का जन्मदिन मनाकर लौटते समय कार ट्रक में जा घुसी थी। डिप्टी पुलिस कमिश्नर कृष्ण लाल चंदानी ने बताया, ‘प्रखर शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था, जिससे उसने कथित तौर पर गाड़ी से कंट्रोल खो दिया और गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। प्रेरणा, प्रखर और मनसिंधु की मौके पर ही मौत हो गई। अनुष्का को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया।’

प्रेरणा सिविल सर्विसेज परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं।

जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे

उन्होंने बताया कि चारों महू में प्रखर कसलीवाल का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे, तभी सुबह करीब 5 बजकर 15 मिनट में उनकी कार ट्रक से टकरा गई। प्रेरणा सिविल सर्विसेज परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। पुलिस ने बताया कि जांच चल रही है और ट्रक ड्राइवर पुलिस हिरासत में है, दुर्घटना की असल वजह का पता लगाया जा रहा है।'

ये भी पढ़ें:इंदौर के बाद ग्रेटर नोएडा में दूषित पानी से कई लोग बीमार; उल्टी-दस्त की शिकायतें
ये भी पढ़ें:फर्जीवाड़ा? कांग्रेस ने इंदौर को सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिलने पर उठाए सवाल
ये भी पढ़ें:2 लाख मुआवजा देकर एहसान जता रहे; जीतू पटवारी बोले-हर मृतक परिवार को मिले 1 करोड़

कितनी थी कार की स्पीड?

मामले पर डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) कृष्णलाल चंदानी ने पत्रकारों को बताया कि गाड़ी चलाते समय प्रखर ने शराब पी रखी थी। माना जा रहा है कि गाड़ी 100 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा की स्पीड से चल रही थी। कार से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। यह भी पता चला है कि एक्सीडेंट से पहले कार में सवार लोगों ने कोको फॉर्म में पार्टी की थी।'

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|