फायदे के लिए बनाए संबंध? सेक्स वर्कर्स से तुलना... ट्विशा की सास की ऑडियो टेप से खड़े हुए नए सवाल

लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
Follow us on Google News
share

इस रिकॉर्डिंग में ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह पर उनकी निजी जिंदगी, पुराने रिश्तों और चरित्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कथित बातचीत ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा और उनकी सास गिरिबाला सिंह के बीच की बताई जा रही है।

फायदे के लिए बनाए संबंध? सेक्स वर्कर्स से तुलना... ट्विशा की सास की ऑडियो टेप से खड़े हुए नए सवाल

ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब एक कथित ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद नए सवाल खड़े होते दिखाई दे रहे हैं। इस रिकॉर्डिंग में ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह पर उनकी निजी जिंदगी, पुराने रिश्तों और चरित्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप भी लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कथित बातचीत ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा और उनकी सास गिरिबाला सिंह के बीच की बताई जा रही है। ऑडियो में कथित तौर पर ट्विशा की पुरानी रिलेशनशिप और निजी जीवन को लेकर कई सवाल पूछे जाने का जिक्र है।

दूसरे मर्दों के साथ रिश्ते, फायदे के लिए संबंध…

बातचीत में कथित रूप से यह पूछा गया कि क्या ट्विशा पहले दूसरे मर्दों के साथ रिश्तों में थीं, क्या उन्होंने “फायदे के लिए संबंध” बनाए थे और क्या शादी के बाद भी ऐसा व्यवहार जारी रहेगा। हालांकि, इस ऑडियो क्लिप की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इसके सामने आने के बाद मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया है।

सेक्स वर्कर्स से तुलना का आरोप

ऑडियो में कथित तौर पर “promiscuity can be a habit” यानी “ऐसा व्यवहार आदत भी हो सकता है” जैसी टिप्पणी सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। इतना ही नहीं, बातचीत के कुछ हिस्सों में ट्विशा की तुलना कथित तौर पर सेक्स वर्कर्स से किए जाने का भी आरोप है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “कुछ लोग दिमाग बेचकर कमाते हैं, कुछ लोग शरीर बेचकर।” इन टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

परिवार ने लगाए मानसिक दबाव के आरोप

ट्विशा के परिवार ने इस कथित ऑडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर मानसिक प्रताड़ना और अपमान के आरोप दोहराए हैं। परिवार का कहना है कि शादी के बाद से ही ट्विशा को लगातार मानसिक दबाव और चरित्र पर सवाल उठाने जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी तरह की परिस्थितियों ने उनकी बेटी को मानसिक रूप से तोड़ दिया।

परिवार ने की थी दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग

ट्विशा के माता-पिता ने दहेज प्रताड़ना और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के आरोप लगाते हुए मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है। परिवार ने शव का अंतिम संस्कार करने से भी इनकार कर दिया था और बॉडी को एम्स भोपाल की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखा गया है। बाद में परिवार ने एम्स दिल्ली में में दूसरा पोस्टमार्टम कराने के लिए भोपाल कोर्ट का रुख किया था। हालांकि, दूसरे पोस्टमार्टम की मांग वाली अर्जी खारिज कर दी गई है।

कोर्ट ने किया इंकार, लेकिन आंशिक मांग स्वीकारी

कोर्ट ने कहा कि जिला अदालत के पास AIIMS दिल्ली में दूसरा पोस्टमार्टम कराने का आदेश देने का अधिकार नहीं है। इसके बावजूद ट्विशा पक्ष के वकील अंकुर पांडेय ने दावा किया कि अदालत ने आंशिक राहत दी है और बॉडी को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। वकील के मुताबिक, अदालत चाहती है कि शरीर को ऐसी स्थिति में रखा जाए, जिससे आगे जरूरत पड़ने पर जांच प्रभावित न हो।

अब कथित ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद मामला केवल संदिग्ध मौत तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि मानसिक प्रताड़ना, चरित्र पर टिप्पणी और वैवाहिक संबंधों में कथित अपमानजनक व्यवहार जैसे गंभीर आरोप भी चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। हालांकि, पुलिस या जांच एजेंसियों की ओर से अभी तक ऑडियो क्लिप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और मामले की जांच जारी है।

आपको बताते चलें, नोएडा निवासी 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं। शुरुआती जानकारी में बताया गया था कि वह फंदे से लटकी मिली थीं। ट्विशा की शादी को अभी करीब पांच महीने ही हुए थे। घटना के बाद से परिवार लगातार निष्पक्ष जांच और दूसरे पोस्टमार्टम की मांग कर रहा है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।