Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Doctor praveen soni arrested in cough syrup deaths case says prescribing Coldrif for 10 years
10 साल से लिख रहा हूं यह दवा; कफ सिरप से मौतों के बाद गिरफ्तार डॉक्टर

10 साल से लिख रहा हूं यह दवा; कफ सिरप से मौतों के बाद गिरफ्तार डॉक्टर

संक्षेप: मध्य प्रदेश में करीब एक दर्जन से अधिक बच्चों की मौत के बाद गिरफ्तार डॉक्टर प्रवीण सोनी का कहना है कि जिस 'कोल्डरिफ' कफ सिरप को जिम्मेदार बताया जा रहा है, उसे वह 10 साल से लिखते आ रहे हैं।

Mon, 6 Oct 2025 01:54 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, छिंदवाड़ा
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश में करीब एक दर्जन से अधिक बच्चों की मौत के बाद गिरफ्तार डॉक्टर प्रवीण सोनी का कहना है कि जिस 'कोल्डरिफ' कफ सिरप को जिम्मेदार बताया जा रहा है, उसे वह 10 साल से लिखते आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी ने कहा कि मॉनसून में वायरल बुखार के केस बढ़ जाते हैं और वह उनके पास आने वाले सर्दी-खांसी बुखार जैसे लक्षणों वाले बच्चों के लिए दवा लिखते थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इंडिया टुडे से बातचीत में आरोपी डॉक्टर सोनी ने बताया कि वह प्राथमिक उपचार के रूप में उन्होंने पिछले कई दिनों में बहुत से बच्चों को यद दवा लिखी थी। उन्होंने कहा, 'यह सिरप एक दिन का इलाज नहीं है। मैं 10 साल से भी ज्यादा समय से इस कंपनी की दवा लिखता रहा हूं। यह मानना गलत है कि प्राथमिक डॉक्टर दवा के मिश्रण का फैसला करते हैं। हमें तो रेडी टू यूज, सील की हुई दवा मिलती है।'

डॉक्टर सोनी ने कहा, 'हाल में मैंने 100 से ज्यादा बच्चों का इलाज किया है।' मध्य प्रदेश पुलिस ने शनिवार को डॉ. सोनी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने कोल्डरिफ बनाने वाली कपंनी श्रीसन फार्मास्युटिकल के खिलाफ केस दर्ज किया है। मध्य प्रदश सरकार ने दवा को बैन कर दिया है।

डॉ. सोनी और कंपनी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) और 276 (दवा में मिलावट करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के अनुसार, सोनी के खिलाफ ओषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और बैतूल में एक दर्जन से अधिक बच्चों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि शुरुआत में बच्चों में सर्दी-बुखार जैसे लक्षण थे। कफ सिरप देने के बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई। किडनी फेल होने के बाद कई बच्चों की जान चली गई।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|