MP: हाइवे पर बेकाबू कंटेनर ने 5 लोगों को रौंदा, मौत; चार-चार लाख की मदद का एलान

Mohit लाइव हिन्दुस्तान, डिंडौरी
Follow us on Google News
share

ग्रामीणों से भरी पिकअप वाहन सड़क किनारे पंचर हो गई, जिससे वाहन का टायर बदला जा रहा था, उसी दौरान कंटेनर ने टक्कर मार दी, इस सड़क दुर्घटना में मौके पर ही चीख पुकार मच गई।

MP: हाइवे पर बेकाबू कंटेनर ने 5 लोगों को रौंदा, मौत; चार-चार लाख की मदद का एलान

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे में कंटेनर ने पिकअप वाहन सवार 6 लोगों को कुचला मौके पर 5 ने तोड़ा दम 1 घायल हो गया, घटना नेशनल हाईवे डिंडौरी अमरकंटक, गाड़ासई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव की है। देर रात हुए एक्सीडेंट के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार एक कार्यक्रम से गांव वापस लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप वाहन सड़क किनारे पंचर हो गई, जिससे वाहन का टायर बदला जा रहा था, उसी दौरान कंटेनर ने टक्कर मार दी, इस सड़क दुर्घटना में मौके पर ही चीख पुकार मच गई।

कलेक्टर घटनास्थल पर पहुंचीं

घटना की जानकारी लगते ही अल सुबह डिंडोरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया घटना स्थल पहुंच जायजा लिया वही मृतकों के गांव परसवाह पहुंच मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।

चार-चार लाख रुपए सहायता राशि

कलेक्टर ने कहा कि दुखद हादसे में जिन ग्रामीणों की जान गई है, उनके अंत्येष्टि के लिए राशि जारी की जा रही है, साथ ही संबल योजना से प्रत्येक मृत परिवार को चार-चार लाख रुपए सहायता राशि दी जा रही हैं।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।