मैं राम मंदिर आंदोलन में शामिल था; दिग्विजय सिंह का अयोध्या तक 'सनातन' यात्रा का ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
Follow us on Google News
share

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सनातन के लिए यात्रा निकालने जा रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के उज्जैन से अयोध्या तक यात्रा निकालने का ऐलान किया है। वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि वह रामशिला पूजन का भी हिस्सा रहे हैं।

sanatan yatra
दिग्विजय सिंह ने कहा कि सनातन स्वभामिमान यात्रा पूरी तरह से गैर राजनीतिक है।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सनातन स्वाभिमान यात्रा निकालने का ऐलान किया है। वह उज्जैन से अयोध्या तक यात्रा निकालने जा रहे हैं। यात्रा को गैर राजनीतिक बताते हुए कहा कि इसकी शुरुआत दशहरे के दिन 20 अक्टूबर को होगी। वरिष्ठ नेता ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद के आंदोलन में सहयोग कर चुके हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए दिग्विजय सिंह ने खुद इस यात्रा का ऐलान किया। 'जय शिया राम' से अपनी बात की शुरुआत करते हुए दिग्विजय सिंह ने भगवान राम को आस्था का केंद्र बताया और इस बात का खुलासा किया वह राममंदिर आंदोलन का हिस्सा रह चुके हैं। वरिष्ठ नेता ने कहा, 'उनके प्रति जो हमारी आस्था है, जो राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का अभियान शुरू हुआ, उसने आंदोलन का रूप लिया। मुझे याद है 88-89 में रामशिला पूजन का अभियान विश्व हिंदू परिषद ने शुरू किया। वैचारिक रूप से मैं विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस का विरोधी हूं। लेकिन जब भगवान श्रीराम का विषय आ गया तो मैं भी उसका एक भाग बना। रामशिला पूजन में भी मैंने दान दी थी।'

चंदा चोरी को बताया यात्रा की वजह

दिग्विजय सिंह ने राममंदिर में चढ़ावे की चोरी प्रकरण पर दुख जाहिर करते हुए भाजपा से आरएसएस तक को लपेटा और इसे अपनी यात्री की वजह बताया। उन्होंने कहा, 'जिस प्रकार से वीएचपी ने, संघ ने और भाजपा चंदे का दुरुपयोग किया। चढ़ावे में लूट मचाई। मैं उससे बहुत दुखी हूं और जिनसे मैं मिलता हूं वे मेरी बात से सहमत भी होते हैं। आखिर ऐसा क्यों किया, हमारे आस्था के बिंदू को, हमारे चढ़ावे को आपने लूट लिया? गाड़ियां खरीदी, मकान बना रहे हैं, सैकड़ों करोड़ों का आपने घपला किया, इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।' उन्होंने कहा कि इसी वजह से उन्होंने यात्रा निकालने का फैसला किया है। यह किसी विरोध में नहीं है, लेकिन वह उन लोगों के सामने आईना रखना चाहते हैं जिन्होंने चढ़ावे की चोरी की है।

20 अक्टूबर से होगी शुरुआत

दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह शिवधाम (उज्जैन) से रामधाम (अयोध्या) तक यात्रा निकालने का फैसला किया है। यात्रा को पूरी तरह गैर राजनीतिक बताते हुए कहा कि यह किसी के विरोध में नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हर साल अधर्म पर धर्म के विजय के रूप में मनाए जाने वाले दशहरा के दिन 20 अक्टूबर 2026 को वह इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। दिग्विजय सिंह ने लोगों से इसमें शामिल होने की अपील करते हुए यह साफ नहीं किया है कि यह यात्रा पैदल होगी अथवा किसी रथ पर सवार होकर निकलेंगे।

यात्रा के लिए पंजीकरण भी शुरू

दिग्विजय सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'यह यात्रा किसी दल के समर्थन या विरोध में नहीं, बल्कि धर्म के नाम पर पारदर्शिता, सत्य और श्रद्धा की रक्षा के लिए है। सामाजिक सद्भाव और सनातन मूल्यों को मजबूत करने के लिए है। यदि आप भी धर्म के नाम पर हो रहे इस लूट के विरुद्ध आवाज उठाना चाहते हैं तो हमारी इस यात्रा का हिस्सा बनें। यात्रा से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए गूगल फॉर्म को भरें और हमारे साथ इस जनजागरण अभियान में सहभागी बनें।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़मैं राम मंदिर आंदोलन में शामिल था; दिग्विजय सिंह का अयोध्या तक यात्रा का ऐलान