PM की अपील के बाद भी MP में भाजपा नेता ने सैकड़ों वाहनों संग किया शक्ति प्रदर्शन, पार्टी ने छीन ली खुशी की वजह

लाइव हिन्दुस्तान, भिण्ड, मध्य प्रदेश
Follow us on Google News
share

इस लंबे काफिले की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे। लोग सवाल उठा रहे थे कि एक तरफ प्रधानमंत्री पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा पदाधिकारी शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने भी भाजपा पर निशाना साधा।

PM की अपील के बाद भी MP में भाजपा नेता ने सैकड़ों वाहनों संग किया शक्ति प्रदर्शन, पार्टी ने छीन ली खुशी की वजह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई ईंधन बचाने की अपील के बावजूद मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं द्वारा पदभार ग्रहण करने के लिए वाहनों के बड़े-बड़े काफिले के साथ शक्ति प्रदर्शन करने के मामले लगातार सामने आ रहे थे। जिसके बाद इस तरह के एक मामले में अब पार्टी ने ऐक्शन ले लिया है और सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने वाले नेताजी की नियुक्ति को ही रद्द कर दिया है। इस तरह की घटनाओं को लेकर प्रदेश में पार्टी की यह पहली कार्रवाई मानी जा रही है। दरअसल मध्य प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने इस तरह की रैली निकालने वाले पार्टी के भिंड जिला किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष सज्जन यादव को पद से हटा दिया है।

अपनी तरफ से की गई कार्रवाई को लेकर जयपाल सिंह चावड़ा ने एक पत्र भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि 13 मई 2026 को सज्जन सिंह यादव के नेतृत्व में ग्वालियर से भिंड तक सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ किसान मोर्चा की रैली आयोजित की गई थी। प्रदेश संगठन ने इस आयोजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा बचत को लेकर की गई अपील की अवहेलना माना है।

नेताजी को पीएम के निर्देशों की अवहेलना पड़ी भारी

पत्र में आगे यह कहा गया है कि संगठन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार सज्जन सिंह यादव की किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भिंड पद पर नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।

100 से ज्यादा वाहनों के काफिले के साथ आए थे भिंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के बुधवार शाम भिंड में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव 100 से ज्यादा लग्जरी वाहनों के काफिले के साथ पद को ग्रहण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान यादव अपने समर्थकों के साथ एक लंबे काफिले के रूप में भिंड शहर में पहुंचे। उनके काफिले में 100 से अधिक चार पहिया और अन्य वाहन शामिल थे। रैली के रूप में पहुंचे यादव समर्थक हॉर्न बजाते और नारेबाजी करते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरे। इस दौरान नेशनल हाईवे-719 सहित कई जगहों पर यातायात बाधित हुआ और लोगों को जाम का सामना करना पड़ा था।

पीएम की अपील के बाद भी सज्जन यादव के इस तरह से शक्ति प्रदर्शन करने को लेकर तमाम सवाल उठने लगे थे। साथ ही इस लंबे काफिले की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे। लोग सवाल उठा रहे थे कि एक तरफ प्रधानमंत्री पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा पदाधिकारी शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने भी भाजपा पर निशाना साधा।

PM की अपील के बाद भी BJP नेता ने किया शक्ति प्रदर्शन, पार्टी ने छीन ली खुशी की वजह

यादव बोले- मैं नहीं लाया था, वो सब खुद स्वेच्छा से आए थे

इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया ने कहा 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मान रहा है और सीमित संसाधनों के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है।' उन्होंने आगे बताया कि सज्जन सिंह यादव ने भी चर्चा में यही स्पष्टीकरण दिया है कि उन्होंने किसी को आमंत्रित नहीं किया था और लोग अपने आप इस काफिले में शामिल हो गए थे।

MP में बीते कई दिनों से नेता कर रहे शक्ति प्रदर्शन

प्रधानमंत्री की अपील के बावजूद इससे पहले भी प्रदेश के कई नेताओं के सैकड़ों वाहनों के साथ शक्ति प्रदर्शन करने के मामले मध्य प्रदेश में सामने आ चुके हैं, जिनमें मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर, विधायक प्रीतम सिंह लोधी समेत कई अन्य नेताओं द्वारा इसी तरह सैकड़ों वाहनों के साथ पदभार ग्रहण करने के वीडियो वायरल हुए थे, और इसे लेकर पार्टी की भद्द भी पिट रही थी।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़PMकी अपील के बाद भी BJP नेता ने किया शक्ति प्रदर्शन,पार्टी ने छीन ली खुशी की वजह