MP में क्रूरता की हदें पार; गाय-बैलों को मारने आटे में छुपाया मौत का सामान, खाते ही जबड़े उड़े

Sourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, बैतूल, मध्य प्रदेश
share

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन भौंरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर इस पूरी कार्रवाई को बेहद तेजी के साथ अंजाम दिया गया।

MP में क्रूरता की हदें पार; गाय-बैलों को मारने आटे में छुपाया मौत का सामान, खाते ही जबड़े उड़े

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक बेहद गंभीर और अमानवीय मामला सामने आया है, यहां के भौंरा थाना इलाके के ग्राम कोयलारी में एक व्यक्ति ने मवेशियों से परेशान होकर उन्हें मारने के लिए खेत में बारूदी गोले रख दिए। इस घटना में दो गायों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से 9 अन्य जिंदा बारूदी गोले भी बरामद हुए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान राकेश चौहान उर्फ पारदी, निवासी ग्राम कोयलारी (पोस्ट कछार, चौकी भौंरा) के रूप में हुई है, जो कि अपने खेत में मवेशियों के आने से परेशान था। इसी के चलते उसने अवैध रूप से बारूद से भरे गोले तैयार किए और जानवरों को लालच देने के लिए इन गोलों पर आटा और दाल का लेप लगाकर रख दिया, ताकि मवेशी उन्हें चारा समझकर खा लें और विस्फोट हो जाए।

आटा लगे बम खाते ही उड़े गायों के जबड़े

इस खतरनाक साजिश का परिणाम बेहद दर्दनाक रहा, क्योंकि जैसे ही इन गोलों को कुछ गायों ने खाया, उनमें से दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गाय और बैल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के जबड़े बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और उनका उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल बन गया।

फरार होने से पहले पुलिस ने आरोपी को दबोचा

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन भौंरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर इस पूरी कार्रवाई को बेहद तेजी के साथ अंजाम दिया गया।

घटनास्थन से 9 जिंदा बारूदी गोले भी बरामद

उधर चौकी प्रभारी नीरज खरे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने 9 जिंदा बारूदी गोले भी बरामद किए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नर्मदापुरम से बम निरोधक दस्ता (BDS) बुलाया गया। BDS टीम ने सभी विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस ने इस मामले को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि समाज और पशुओं के लिए भी बेहद खतरनाक हैं।

रिपोर्ट- विनोद / NZ टीम

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।