MP के थाने में पुलिसवालों के बीच 'दे दना दन'; सिपाही ने हवलदार को पीटा, सामने आई यह वजह
जांच में यह पता लगाया जाएगा कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और घटना के दौरान किन-किन नियमों का उल्लंघन हुआ। इस घटना के बाद एक बार फिर पुलिस विभाग के अंदर अनुशासन और कार्य संस्कृति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

मध्य प्रदेश में ग्वालियर जिले के इंदरगंज थाने से एक बेहद चौंकाने वाला और पुलिस विभाग के अनुशासन को तार-तार करके रख देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिपाही ने अपने ही वरिष्ठ हवलदार के साथ थाने के अंदर मारपीट कर दी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदरगंज थाने में पदस्थ हवलदार अंजनी सिंह ने ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहने और निर्धारित जिम्मेदारियों का पालन नहीं करने पर सिपाही महेंद्र सिंह चंदेल को फटकार लगाई थी। बताया जा रहा है कि हवलदार से मिली डांट के बाद सिपाही महेंद्र सिंह चंदेल नाराज हो गया और आरोप है कि इसी नाराजगी की वजह से सिपाही कुछ देर बाद एकबार फिर थाने पहुंचा और हवलदार अंजनी सिंह के साथ वाद-विवाद करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और बात मारपीट तक पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक थाने के अंदर अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।
अन्य पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर अलग कराया
स्थिति बिगड़ती देख थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों को अलग किया और मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि यदि समय रहते अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव नहीं किया होता, तो विवाद और गंभीर रूप ले सकता था। घटना की सूचना जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची, उन्होंने मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया। इस दौरान एसएसपी ने प्रारंभिक जांच के बाद सिपाही महेंद्र सिंह चंदेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही पूरे घटनाक्रम की विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए।
जांच से पता चलेगी विवाद की वास्तविक वजह
जांच में यह पता लगाया जाएगा कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और घटना के दौरान किन-किन नियमों का उल्लंघन हुआ। इस घटना के बाद एक बार फिर पुलिस विभाग के अंदर अनुशासन और कार्य संस्कृति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। खास बात यह है कि इंदरगंज थाना पहले भी पुलिसकर्मियों के बीच आपसी विवादों को लेकर चर्चा में रह चुका है। पिछले साल भी इसी थाने में पुलिस कर्मचारियों के बीच झगड़े की घटना सामने आई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं यह संकेत देती हैं कि विभाग के भीतर समन्वय और अनुशासन बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयासों की आवश्यकता है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस विभाग जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।


