बकरीद पर रतलाम में गाय का कटा सिर मिलने से बवाल, हिंदू कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम- VIDEO

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, रतलाम
share

राजीव गांधी सिविक सेंटर क्षेत्र में गाय का कटा सिर और अन्य अवशेष मिले। इसकी सूचना पर हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे गए।, घटना को लेकर नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर करीब पांच घंटे तक चक्काजाम किया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।

बकरीद पर रतलाम में गाय का कटा सिर मिलने से बवाल, हिंदू कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम- VIDEO

मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में गुरुवार को गौ-अवशेष मिलने की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। राजीव गांधी सिविक सेंटर क्षेत्र में गाय का कटा सिर और अन्य अवशेष मिले। इसकी सूचना पर हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे गए।, घटना को लेकर नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर करीब पांच घंटे तक चक्काजाम किया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।

गाय के अवशेष रखकर किया चक्काजाम

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर गौ-अवशेष रखकर विरोध जताया। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है, जब तक जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्ट कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलेगा और मामले के दोषियों पर सख्त कदम नहीं उठाए जाएंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिले में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन प्रशासन और पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे।

गौ रक्षकों को धमकिया मिलने का दावा

संगठन के प्रतिनिधियों का कहना है कि हर बार आश्वासन तो मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस परिणाम दिखाई नहीं देता। निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाये। आरोप लगाया कि शहर से पकड़े गए गोवंश को अव्यवस्थित तरीके से छोड़ा जाता है। इस कारण समस्याएं बढ़ रही हैं। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि गौ-रक्षा गतिविधियों से जुड़े लोगों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना था कि इस तरह के मामलों में सक्रिय लोगों को डराने और दबाव बनाने की कोशिशें होती हैं।

प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने रोका

प्रदर्शनकारी लोकेंद्र टॉकीज चौराहे से सैलाना बस स्टैंड की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कमिश्नर अनिल भाना को मौके पर बुलाने और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर दोबारा धरना शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। शहर के कई थाना प्रभारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कानून-व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।