राज्यसभा चुनाव में BJP की ‘तीसरी चाल’ से कांग्रेस इतनी बेहाल; ‘कैद’ किए जाएंगे विधायक

लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव बेहद रोचक हो गया है। भाजपा की ओर से तीसरा उम्मीदवार उतारे जाने के बाद कांग्रेस पार्टी को क्रॉस वोटिंग की आशंका सता रही है। इसलिए विधायकों को अब कर्नाटक शिफ्ट किया जा रहा है।

Congress President and Rajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi,

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'तीसरी चाल' से कांग्रेस बेहद चिंतित हो गई है। एक दिन पहले तक सभी विधायकों को एकजुट बताती रही कांग्रेस को अब उनकी वफादारी पर पूरा यकीन नहीं रहा। यही वजह है कि पार्टी अपने विधायकों को मध्य प्रदेश से कर्नाटक शिफ्ट कर रही है। आज दोपहर सभी विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से कर्नाटक ले जाया जाएगा।

सभी विधायकों को बेंगलुरु में किसी होटल या रिजॉर्ट में रखने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि उनके पास फोन भी नहीं होगा। पार्टी नहीं चाहती कि राज्यसभा चुनाव के दिन तक इनका संपर्क किसी से हो। 18 जून को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के दिन ही इन्हें वापस लाया जाएगा। तब तक विधायक बाहरी संपर्क से दूर, एक तरह से 'कैद' में ही रखे जाएंगे।

केवट से मुकाबला दिलचस्प

मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव हो रहा है। वोटों के गणित को देखते हुए भाजपा के दो प्रत्याशियों तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल की जीत निश्चित मानी जा रही है। लेकिन इनकी जीत के बाद बचे हुए वोटों को लेकर भाजपा ने तीसरे उम्मीदवार पर दांव लगा दिया। कांग्रेस के पास भले ही अपने एक उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के लिए पर्याप्त वोट हैं पर हाल के सालों में हुए कुछ घटनाक्रम को देखते हुए कांग्रेस किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है। विधायकों की टूट-फूट से बचने के लिए पार्टी ने उन्हें 9 दिन के लिए राज्य से दूर करना ही बेहतर समझा।

किसके पास कितने विधायक

इस समय मध्यप्रदेश विधानसभा में कुल 229 विधायक हैं। इनमें भाजपा के 164 और कांग्रेस के 64 विधायक हैं, जबकि एक सीट भारत आदिवासी पार्टी के पास है। दतिया सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द हो चुकी है, जिस वजह से एक सीट खाली है। श्योपुर जिले के विजयपुर से विधायक मुकेश मल्होत्रा के मतदान पर हाई कोर्ट की रोक है। सागर जिले की बीना सीट से विधायक निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के लिए मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका लगाई गई है। ऐसे में यह संभावना है कि वह इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें। सप्रे ने सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात भी की है।

भाजपा के पास 8-10 वोट कम

राज्यसभा की तीन सीट पर प्रत्येक उम्मीदवार को जीत के लिए 58 वोटों की जरूरत है। इस हिसाब से दो सीट जीतने के लिए भाजपा को 116 वोट की जरूरत है। कुल 164 में से 116 वोट देने के बाद भाजपा के पास 48 वोट बचेंगे। तीसरी सीट जीतने के लिए उसे 58 वोट चाहिए यानी भाजपा को 10 अतिरिक्त वोट की जरूरत है। निर्मला सप्रे और भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश डोडियार के मत भाजपा को मिले लें तो उसकी संख्या 50 तक पहुंच सकती है। इसके बावजूद जीत के लिए उसे कम से कम 8 और मतों की आवश्यकता होगी।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़RS चुनाव में BJP की ‘तीसरी चाल’ से कांग्रेस इतनी बेहाल; ‘कैद’ किए जाएंगे विधायक