एंबुलेंस नहीं मिली तो लोडर में पिता को लेकर दौड़ा बेटा, मौत; कांग्रेस बोली- जनता मरे तो मरे, नेताओं की मौज
बताया जा रहा है कि पिता और बेटे छतरपुर की ओर जा रहे थे मगर बरकोंहा ग्राम के पास पिता को अचानक सीने में दर्द महसूस होने लगी और सांस लेने में भी तकलीफ हुई। तालगांव निवासी राजनगर बाईपास के पास ही गिर पड़े थे।

मध्य प्रदेश एक बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की जान बचाने के लिए एंबुलेंस न मिलने पर लोडर वाहन का सहारा लिया मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक का नाम जगदीश विश्वकर्मा है और उनकी उम्र 65 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि पिता को हार्ट अटैक आया था और बेटे ने जब एंबुलेंस को कॉल की तो वह मौके पर नहीं पहुंची। आनन-फानन में बेटा पिता को लोडर में ले जाने लगा।
इस दौरान जाम में फंसने से पिता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जब बेटा पिता को लोडर में ले जा रहा था तो किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बेटा पिता की जान बचाने के लिए उन्हें सीपीआर देते हुए भी नजर आ रहा है। बेटे को न तो एंबुलेंस नसीब हुई और न ही खुला रास्ता, अंत में मिली तो सिर्फ निराशा।
छतरपुर की ओर जा रहे थे दोनों
बताया जा रहा है कि पिता और बेटे छतरपुर की ओर जा रहे थे मगर बरकोंहा ग्राम के पास पिता को अचानक सीने में दर्द महसूस होने लगा और सांस लेने में भी तकलीफ हुई। तालगांव निवासी जगदीश राजनगर बाईपास के पास ही गिर पड़े थे। इसके बाद बेटे ने पिता की बिगड़ी हालात देख एंबुलेंस को कॉल किया मगर एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। मजबूरी में बेटे को लोडर वाहन की मदद लेनी पड़ी। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक पर सवार थे।
कांग्रेस ने मोहन सरकार को घेरा
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने मोहन यादव सरकार पर सवार खड़े किए हैं। कांग्रेस ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा 'मध्य प्रदेश में जगदीश विश्वकर्मा को हार्ट अटैक आया। बेटे संतोष ने एंबुलेंस के लिए कॉल की, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। आखिर में संतोष ने पिता को अस्पताल ले जाने के लिए एक लोडर में लिटाया और रास्ते भर CPR देते रहे, लेकिन जाम लगने से जगदीश की जान चली गई।'डबल इंजन' में स्वास्थ्य व्यवस्था का यही असल सच है। बीजेपी सरकारों में सिर्फ उनके नेताओं-मंत्रियों की मौज है, जनता मरे तो मरे।'
पोस्टमार्टम से किया इनकार
पिता की मौत के बाद बेटे का कहना है कि अगर एंबुलेंस समय पर मिल जाती तो पिता की जान बचाई जा सकती थी। पिता की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। जगदीश की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित: डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर (स्टेट टीम)
संक्षिप्त विवरण:
मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



