एक ही परिवार की 3 बच्चियों की अचानक मौत बनी पहेली, मौके पर पुलिस; तलाशे जा रहे कई सवालों के जवाब
छत्तरपुर जिले के पिपौरा खुर्द गांव में में एक ही परिवार की तीन बच्चियों की संदिग्ध का मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मौके पर है और कई सवालों के जवाब तलाश रही है।

जिले के मातगांव थाना क्षेत्र के पिपौरा खुर्द गांव में एक ही परिवार की तीन बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान पूनम कुशवाहा (9 वर्ष), मनीषा (5 वर्ष) और चाहत कुशवाहा (9 माह) के रूप में हुई है। तीनों बच्चियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं और फिलहाल यह मामला एक पहेली जैसा लग रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार दुर्गेश तिवारी, ईसानगर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजपूत और मातगांव थाना प्रभारी अंकुर चौबे समेत स्वास्थ्य विभाग और फाइनेंस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने मौके से आवश्यक जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से भी घटना को लेकर जानकारी ली जा रही है।
एक परिवार की तीन बेटियों की मौत
बताया जा रहा है कि बालमुकुंद कुशवाहा की पांच बेटियां थीं, जिनमें से तीन की एक साथ मौत हो गई। इतनी कम उम्र की तीन बच्चियों की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मौत के कारण को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है। वास्तविक वजह मेडिकल जांच और रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
एक साथ तीन बच्चियों की मौत होने के कारण मामला गंभीर माना जा रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटनास्थल की जांच, परिजनों से पूछताछ और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मौत की वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल तीनों बच्चियों की मौत का कारण रहस्य बना हुआ है और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।
कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
गांव में एक साथ तीन बच्चियों के मौत के बाद मातम का माहौल है तो वहीं लोग इस घटना के बाद अलग-अलग तरह की चर्चाएं कर रहे हैं एक साथ तीन बच्चियों की इस तरह से अचानक मौत हो जाने से कई लोगों के मन में संदेह पैदा कर रहा है तो वहीं पुलिस भी सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

