कुदरत का करिश्मा: मध्य प्रदेश में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, देखने के लिए उमड़ी भीड़

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, छत्तरपुर
Follow us on Google News
share

छत्तरपुर जिले के लवकुशनगर से एक बेहद ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां महिला ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया है जिसके चार हाथ और चार पैर हैं।

Pregnancy
महिला ने चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे को जन्म दिया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मध्य प्रदेश के छत्तरपुर जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां लवकुश नगर में स्थित एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला ने चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे को जन्म दिया है। नवजात के छाती और पेट के हिस्से में एक अतिरिक्त धड़ है। बच्चे का वजन भी 3 किलो से ज्यादा है। बच्चा पूरी तरह से एक्टिव है। नवजात का जबलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में ईलाज चल रहा है।

कुदरत के इस अनोखे करिश्मे को देखने के बाद हर कोई हैरान है। इस अनोखे बच्चे के जन्म की खबर आस-पास वाले इलाकों में तुरंत फैला गई तो वहीं अस्पताल परिसर में बच्चे की एक झलक पाने के लिए भारी हुजूम उमड़ पड़ा।

स्वास्थ्य केंद्र सीएमएचओ ने क्या-क्या बताया?

लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएमएचओ आरपी गुप्ता ने बताया कि 'एक महिला लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी। जब उसकी डिलीवरी हुई तो उसके बच्चे को विकृति थी जिसमें उसके चार हाथ और चार पैर थे। एक हाथ और एक पैर पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ था। दोनों हाथ और पैर बच्चे के शरीर से जुड़े हुए थे।'

उन्होंने आगे कहा 'इस तरह के बच्चे को मेडिकल साइंस की भाषा में 'हेटरोपैगस कंजॉइन्ड चाइल्ड' बोलते हैं। जब भ्रूण विकसित होता है तो एक भ्रूण का विकास रुक जाता है जिसके कारण वह शरीर से अलग नहीं हो पाता। मुझे जैसे ही इस बच्चे का पता चला तो मैंने लवकुशनगर से जिला अस्पताल रेफर करवाया। मैंने जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम को निर्देश दिए कि इस बच्चे का पूरा ईलाज करें। जिला अस्पताल में बच्चे की जांच-पड़ताल के बाद, हम उसे जबलपुर के मेडिकल कॉलेज भेज रहे हैं क्योंकि वहां बच्चों के सर्जन हैं। मेरा और मेरी टीम का मकसद है कि बच्चे का ईलाज कर सामान्य किया जाए।'

चर्चा का विषय बन गया है बच्चा

बच्चे की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया है। आपको बता दें कि इस तरह के केस साइंस की दृष्टि से बेहद जलिट माने जाते हैं। हालांकि पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। आपको बता दें कि हेटरोपैगस कंजॉइन्ड चाइल्ड वाले मामलों में एकसाथ दो भ्रूण विकसित होते हैं मगर छत्तरपुर जिले के इस मामले में एक ही भ्रूण विकसित हो पाया। फिलहाल बच्चे को एयर एंबुलेंस के जरिए जबलपुर लेकर आया गया है और ईलाज किया जा रहा है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़छत्तरपुरकुदरत का करिश्मा: 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, देखने के लिए उमड़ी भीड़