पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद का भी काटा गला, आधी रात के बीच क्यों उठाया खौफनाक कदम?

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, छत्तरपुर
Follow us on Google News
share

पति पत्नी के बीच आधी रात ऐसा क्या हुआ कि पति ने हंसिये से हमला कर दिया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पति ने खुद पर भी हमला कर दिया।

Crime
पति ने हंसिये से पत्नी को मार डाला और फिर खुद को भी नुकसान पहुंचाया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जिले के बंसिया थाना क्षेत्र के मोतीपुरवा गांव में रविवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर धारदार हंसिये से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पति ने भी उसी हंसिये से अपने गले पर वार कर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मोतीपुरवा निवासी राजाबाबू केवट (30) रविवार को अपनी पत्नी शियाप्यारी केवट (28) को उसकी मायके की ससुराल मुहाना, जिला पन्ना से अपने गांव लेकर आया था। बताया जा रहा है कि रात में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

विवाद के बाद हुआ हंसिये से हमला

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच विवाद का कारण पति द्वारा पत्नी के चरित्र पर संदेह किया जाना बताया जा रहा है। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विवाद इतना बढ़ गया कि राजाबाबू ने कथित तौर पर अपनी पत्नी शियाप्यारी पर हंसिये से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी की मौत के बाद खुद पर किया हमला

पत्नी पर हमला करने के बाद राजाबाबू ने कथित तौर पर खुद के गले पर भी धारदार हंसिये से वार कर लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल राजाबाबू को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही बंसिया थाना पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह, घटना के पूरे घटनाक्रम और हमले के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और घायल पति के बयान के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

गांव को झकझोर कर रख दिया

इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद किस तरह जानलेवा घटना में बदल गया, इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

रिपोर्ट - जयप्रकाश

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़छत्तरपुरपत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद का भी काटा गला, आधी रात क्यों उठाया खौफनाक कदम?