गुना में दर्दनाक हादसा, कार-बाइक की टक्कर में एक ही परिवार की 3 की मौत
मध्य प्रदेस के गुना जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि पति, पत्नी और उनके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

मध्य प्रदेस के गुना जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि पति, पत्नी और उनके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
8 साल के बेटे की भी मौत
हादसा गुना जिला मुख्यालय के पास म्याना थाना क्षेत्र के भदौरा गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, पिपरौदा खुर्द निवासी 30 साल के मनोज कुशवाह अपनी 27 वर्षीय पत्नी मालती कुशवाह और 7-8 साल बेटे कार्तिक के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान ग्वालियर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अर्टिका कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी।
तीनों की मौके पर ही मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।स्थानीय लोगों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि चालक किराए की टैक्सी चला रहा था और कार में एक परिवार सवार था। सूचना मिलते ही म्याना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।रविवार की शाम एक हंसता-खेलता परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर खतरे को सामने ला दिया है। अब पुलिस जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि हादसे के लिए जिम्मेदार परिस्थितियां क्या थीं।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


