Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Cabinet meeting in MP, Gift given to farmers, 810 new posts to be filled
MP में किसानों शून्य ब्याज पर ऋण, 810 नए पदों का सृजन, 5 अस्पतालों को सौगात; कैबिनेट बैठक में इतने फैसले

MP में किसानों शून्य ब्याज पर ऋण, 810 नए पदों का सृजन, 5 अस्पतालों को सौगात; कैबिनेट बैठक में इतने फैसले

संक्षेप:

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जिला अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के बाद लगभग 810 नए पद सृजित होंगे, जिनमें से 543 पद नियमित होंगे, संविदा के चार पद रहेंगे और आउटसोर्सिंग के 263 पदों का सृजन होगा।

Thu, 23 Oct 2025 02:24 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल, मध्य प्रदेश
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश में गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सरकार ने इस साल भी किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर लोन देने का फैसला लिया। इसके अलावा प्रदेश के पांच जिलों के सरकारी अस्पतालों में बिस्तरों की कुल संख्या 1000 से बढ़ाकर 1800 करने का निर्णय भी लिया गया। कैबिनेट बैठक में सागर जिले के मालथौन में एक सिविल जज न्यायालय की स्थापना को भी मंजूरी दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने किसानों को सरकारी बैंकों के माध्यम से शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने की योजना को इस वित्तीय वर्ष (2025-26) में भी जारी रखने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत किसानों को 3 लाख रुपए तक का ऋण शून्य प्रतिशत ब्याज पर दिया जाता है और वर्तमान वर्ष में इस योजना के अंतर्गत 23 हजार करोड़ रुपए का ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा इस बैठक में प्रदेश के पांच जिलों टीकमगढ़, नीमच, सिंगरौली, श्योपुर और डिंडौरी के जिला अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेड की संख्या 1000 से बढ़ाकर 1800 करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान टीकमगढ़ के जिला अस्पताल में बेड संख्या को 300 से बढ़ाकर 500, नीमच और सिंगरौली जिला अस्पताल में 200 की बेड संख्या को बढ़ाकर 400, श्योपुर जिला चिकित्सालय में 200 से बढ़ाकर 300 बिस्तर और डिंडौरी जिला अस्पताल में बेड संख्या को 100 से बढ़ाकर 200 किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नए फैसले के बाद सभी जिला अस्पतालों में लगभग 810 नए पद सृजित होंगे, जिनमें से 543 पद नियमित होंगे, संविदा के चार पद रहेंगे जबकि आउटसोर्सिंग के 263 पदों का सृजन होगा। उन्होंने कहा कि इस बदलाव के लिए सरकार वार्षिक रूप से अनुमानित 39 करोड़ 50 लाख रुपए वहन करेगी।

कैबिनिट की बैठक में हुए एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सागर जिले के मालथौन में एक सिविल जज न्यायालय की स्थापना को स्वीकृति दी गई है। जिसके चलते वहां कुल 7 नवीन पदों का सृजन होगा। उन्होंने बताया कि लंबे समय से मालथौन में न्यायालय के एक नए खंड की स्थापना की मांग की जा रही थी।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|