MP के शाजापुर में बड़ा हादसा, NH-52 पर यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोग घायल
मध्य प्रदेश के शाजापुर में रविवार तड़के हुए एक भीषण बस हादसे में 29 यात्री घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में रविवार सुबह नेशनल हाईवे-52 पर पाटीदार ट्रेवल्स की यात्री बस गुना से इंदौर की ओर जा रही थी इस दौरान शाजापुर बाइपास पर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस हादसे में बस में सवार 29 यात्री घायल हो गए।
घायल 2 यात्रियों की हालत गंभीर
हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा 112 ओर 108 की टीम तुरंत मौके पर पहुची और मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी 29 घायलों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया।अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से 2 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए निगरानी में रखा गया है।
ड्राइवर और क्लीनर इलाज के लिए इंदौर रेफर
शाजापुर जिले के नेशनल हाईवे-52 पर टुकराना जोड़ के पास अलसुबह पाटीदार ट्रैवल्स की स्लीपर बस। तेज रफ्तार सके अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। इस हादसे में बस में सवार करीब 2 दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें ड्राइवर और क्लीनर की हालत गंभीर बताई गई है। ड्राइवर और क्लीनर को प्राथमिक इलाज के बाद इंदौर रेफर किया गया है। हादसे के बाद ड्राइवर बस के अंदर फंस गया था। पुलिस और राहत टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। क्लीनर भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के असल कारणों की जांच में जुटी है कि यह दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।
पुलिस के अनुसार बस गुना से इंदौर की ओर जा रही थी फिलहाल हादसे का कारण अभी साफ नहीं है और मामले की जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही लालघाटी और सुनेरा थाना पुलिस की डायल-112 टीमें और हाईवे-1033 की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य करते हुए घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में कौन-कौन लोग शामिल
घायलों में विमलाबाई (50), आनंदलाल (30), सपना (22), कैलाश (34), ज्योति (19), जितेंद्र (34), मोनिका (18), विशाल शर्मा (29), भगवान सिंह कुशवाह (24), रेखा (35), देवा (29), राकेश (38), दिनेश (35), परमानंद (34), गोमती (32), रितेश (25), नितेश गौड़ (26), नितेश (20), रोहित (14), अंजली (23), ग्यारसीलाल (26), उमेश सेन, बजेश (40), उदित (22), बबली (28), काव्या (25), पवन सेन (24), भावेश (17), शौर्य (9), भाग्यश्री और अंबिका शामिल हैं।
रिपोर्ट - विजेंद्र यादव


