MP के आगर-मालवा में गणेश चतुर्थी पर मीट बेचना पड़ा महंगा, 3 दुकानों पर चला बुलडोजर

लाइव हिन्दुस्तान, आगर-मालवा
share

मध्य प्रदेश के आगर मालवा में मीट-मांस बेचने वाले तीन दुकानदारों को प्रतिबंध के बावजूद त्योहार पर मीट बेचना महंगा पड़ गया। नगर पालिका नियम और आदेश का उल्लंघन करने के चलते तीनों दुकानों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया।

मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में गणेश चतुर्थी पर नगर पालिका की टीम द्वारा मीट की दुकानों पर बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। यहां सोमवार को निगम की टीम ने सरकारी आदेश का उल्लंघन करने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मीट की तीन दुकानों को तोड़ डाला।

आगर मालवा जिले के नगर पालिका ने धार्मिक त्योहारों के दौरान मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में मीट की 3 दुकानें खुली मिलीं, जो कि खुले आम चिकन बेच रही थीं, निगम को सूचना मिलने के बाद नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और निर्देशों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही दुकानों की गुमटियां हटाईं और बुलडोजर चलकर दुकानों को ध्वस्त कर दिया।

नगर पालिका की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप

नगर पालिका की ओर से कहा गया कि जारी प्रतिबंध के निर्देशों का पालन कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर आगे भी कार्रवाई होती रहेगी। इस कार्रवाई के बाद मांस-मछली का कारोबार करने वाले दूसरे दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया।

नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि टीम ने मौके पर दुकानों का निरीक्षण किया। पर्व के दौरान जारी निर्देशों के बावजूद मांस बेच रहे दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है। निगम ने निर्देश जारी किए थे कि गणेश चतुर्थी समेत दूसरे धार्मिक त्योहारों को देखते हुए मांस-मछली की दुकानें बंद रखी जाएं, इसके बावजूद भी कुछ दुकानदारों ने निर्देश का पालन नहीं किया। अगर कोई दुकानदार इन निर्देशों को नहीं मानता है और दुकान खोलता है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। इन दुकानदारों के लाइसेंस भी रद्द किए जाएंगे।

बता दें कि, देश के अनके राज्यों में नवरात्र और अन्य बड़े पवित्र हिन्दू धर्म के पर्वों पर साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के लिए समय-समय पर मीट-मांस की दुकानों को बंद करने के आदेश जारी किए जाते रहे हैं। हालांकि, मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए बुलडोजर कार्रवाई को काफी सख्त माना जा रहा है।

रिपोर्ट - विजेंद्र यादव

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़MP में गणेश चतुर्थी पर मीट बेचना पड़ा महंगा, 3 दुकानों पर चला बुलडोजर