पत्नी मायके गई थी तो घर में दूसरी औरत ले आया, मां ने रोका तो उसे मार डाला; इंदौर में कलयुगी बेटे की करतूत

लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर, मध्य प्रदेश
Follow us on Google News
share

पुलिस ने बताया कि यह पूरा परिवार निरंजनपुर में एक ही घर में रहता हैं। मृतक महिला गीता की उम्र करीब 60 साल है और उसके आरोपी बेटे आकाश की उम्र लगभग 35 वर्ष है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

brought another woman at home, when mother tried to stop him, Son killed mother in Indore

इंदौर में एक कलयुगी बेटे ने उसे जन्म देने वाली मां को बुरी तरह पीट-पीटकर मार डाला। बुजुर्ग मां का कसूर केवल इतना था कि उसने बेटे को पत्नी की अनुपस्थिति में दूसरी महिला को घर लाने से रोका था। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद गुस्साए बेटे ने लात-घूंसों से पीटा, इस दौरान बुजुर्ग मां की मौत हो गई। पड़ोसियों के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात लसूड़िया थाना इलाके में हुई।

इस बारे में जानकारी देते हुए एडिशनल DCP (जोन 2) अमरेंद्र सिंह ने कहा, 'गीता बाई और उनका बेटा आकाश घर पर थे, तभी उनके बीच झगड़ा हुआ। झगड़े की वजह यह थी कि आकाश अपनी पत्नी के मायके चली गई थी, और इसके बाद आकाश एक अन्य महिला को घर पर ले आया था। जब उसकी मां गीता बाई ने इस पर आपत्ति जताई, तो दोनों के बीच जोरदार विवाद हुआ, जिसके बाद तैश में आए बेटे ने मां गीता को पीटना शुरू कर दिया।'

लात और घूंसों से बुरी तरह पीटा, पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया

आगे उन्होंने बताया कि 'इस दौरान आकाश ने अपनी मां को हाथों और घूंसों से पीटा, बाद में जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।। लसूड़िया पुलिस ने इस मामले में उसके खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। शुरुआती तौर पर, मौके पर पहुंचे और उन्हें अलग करने की कोशिश करने वाले पड़ोसियों के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी बेटे आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।'

निरंजनपुर बस्ती में रहता है परिवार

पुलिस ने बताया कि यह पूरा परिवार निरंजनपुर बस्ती में एक ही घर में रहते हैं और परिवार के सभी सदस्य मजदूरी का काम करते हैं। मृतक महिला गीता की उम्र करीब 60 साल है और उसके आरोपी बेटे आकाश की उम्र लगभग 35 वर्ष है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।