
भाई बना भाई की जान का दुश्मन, एक बीघे की जमीन के लिए ट्रैक्टर से रौंदा; मौत
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक बीघा जमीन के लिए भाई ही भाई की जान का दुश्मन बन गया। यहां के भाट पचलना थाना क्षेत्र में भाई ने ट्रैक्टर से भाई को रौंद दिया। इस घटना में भाई की मौत हो गई है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक बीघा जमीन के लिए भाई ही भाई की जान का दुश्मन बन गया। यहां के भाट पचलना थाना क्षेत्र में भाई ने ट्रैक्टर से भाई को रौंद दिया। इस हादसे में शख्स की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर है।
मामला उज्जैन जिले के भाट पचलना थाना क्षेत्र का है। यहां एक बीघा जमी को लेकर दो भाइयों में विवाद चल रहा था। रविवार को भाई खेत में पहुंचा तो दूसरे भाई ने बेटे और शख्स को ट्रैक्टर से रौंद दिया। इस घटना में शख्स की मौत हो गई, जबकि बेटा बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया, जबकि घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी पिता-पुत्र फरार हो गए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की फरारी की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस मामले की जानकारी देते हुए भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्यम चौधरी ने बताया कि घटना कि सूचना पर भाटपचलाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला रतलाम भेजा गया। आसपास से पूछताछ और शुरुआती जांच में यह मामला पुरानी रंजिश और खेत के विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। जाकिर पटेल और इकबाल पटेल का एक बीघा जमीन को लेकर करीब 30 साल से विवाद चल रहा है। चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी गई है।
रिपोर्ट :विजेन्द्र यादव





