
बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के बच्चे का किया मर्डर, कोयला खदान में फेंकी लाश; क्या वजह
हत्या के आरोपी का नाम मोइशीन खान है। वह छत्तीसगढ़ में ड्राइवर का काम करता है। उसकी प्रेमिका अपने बच्चे और पति के साथ धनपुरी में मजदूरी करती है।
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव को कोयला खदान में फेंक दिया। हत्या के आरोपी का नाम मोइशीन खान है। वह छत्तीसगढ़ में ड्राइवर का काम करता है। उसकी प्रेमिका अपने बच्चे और पति के साथ धनपुरी में मजदूरी करती है। बच्चा आरोपी को मामा कहकर बुलाता था, जिसका फायदा उठाकर उसने हत्या को अंजाम दिया है। आगे पढ़िए हत्या के पीछे की क्या वजह सामने आ रही है।
एक बच्चे की हत्या, दूसरे की रची साजिश
आरोपी के सिर पर मानो हत्या का भूत सवार था। आरोप है कि उसने प्रेमिका के दूसरे बेटे को भी जान से मारने की साजिश रची थी, जिसे वो अंजाम देने में नाकाम रहा। जब जांच पड़ताल हुई कि आखिर ये क्यों बच्चों को मौत के घाट उतारने को अमादा है, तो पता चला कि वह अपनी प्रेमिका से शादी का दवाब बना रहा था, जिसे महिला मानने को तैयार नहीं थी। इसलिए उसने एक बच्चे की हत्या कर दी और दूसरे की साजिश रच डाली, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया।
उसके साथ क्यों नहीं रहती, प्रेमिका बोली…
बच्चे के गायब होने की तारीख 27 जनवरी है। 7 साल का मासूम अचानक गायब हो गया। खोजबीन हुई, तो बच्चे की मां मोइशीन खान के घर भी पहुंची और अपने बच्चे के बारे में पूछा। मगर वो अपनी ही बात कहने लगा- उससे बात क्यों नहीं कर रही, उसके साथ क्यों नहीं रहती.... इन सवालों पर बच्चे की मां ने कहा- मैं अपने बच्चों और पति को छोड़र उसके साथ नहीं रह सकती। इस पर उसने कहा वह किसी भी हद तक जा सकता है।
पहले किया गुमराह फिर कबूला जुर्म
बच्चे की गुमशुदगी का मामला भी सामने आ चुका था। इधर पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी थी कि तभी एक महिला ने बताया कि उसने मोइशीन को खान में उतरते-चढ़ते देखा है। इस पर उसके ऊपर शक की सुई घूम गई और फिर उससे पूछताछ हुई तो मामला धीरे-धीरे खुलने लगा। हिरासत में पूछताछ के दौरान पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन फिर ये चार सो बीसी ज्यादा देर नहीं चली और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह महिला से बहुत प्यार करता है। उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।





