Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़bomb blast in youth mouth in madhya pradesh jhabua
रील के लिए मुंह में फोड़े 7 सुतली बम, 8वें धमाके में पूरा जबड़ा ही उड़ गया

रील के लिए मुंह में फोड़े 7 सुतली बम, 8वें धमाके में पूरा जबड़ा ही उड़ गया

संक्षेप: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में रील बनाने के शौक में एक युवक ने अपनी जिंदगी खतरे में डाल दी। मुंह में सुतली बम रख कर फोड़ने की वजह से उसका जबड़ा उड़ गया। चेहरा भी झुलस गया। इलाज के लिए उसे रतलाम भेजा गया है।

Thu, 23 Oct 2025 02:36 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, झाबुआ
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में रील बनाने के शौक में एक युवक ने अपनी जिंदगी खतरे में डाल दी। मुंह में सुतली बम रख कर फोड़ने की वजह से उसका जबड़ा उड़ गया। चेहरा भी झुलस गया। इलाज के लिए उसे रतलाम भेजा गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

झाबुआ जिले के पेटलावद थाना क्षेत्र के बाछीखेड़ा गांव में बुधवार शाम एक युवक के मुंह में सुतली बम रख कर जला रहा था। वह एक के बाद एक सात बम फोड़ चुका था। आठवां बम फोड़ने के दौरान उससे चूक हो गई और तेज धमाके के साथ उसका जबड़ा उड़ गया। इस हादसे में रोहित का चेहरा बुरी तरह फट और झुलस गया। गांव के कुछ लड़कों के सामने 18 साल का रोहित खुद को हीरो साबित करने के लिए बार-बार मुंह में सुतली बम रखकर जलाने का करतब दिखा रहा था।

हादसे के बाद लोग उसे लेकर पेटलावद अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए रतलाम जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोहित लगातार बम फोड़ रहा था। कहा जा रहा है कि वह सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो करने की कोशिश कर रहा था। गांव में हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर कुछ लोग इस घटना का वीडियो बना रहा थे। तभी ये हादसा हो गया।

पेटलावद अस्पताल के बीएमओ डॉ. एमएल चोपड़ा से मिली जानकारों के अनुसार युवक का जबड़ा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और चेहरे पर गहरे घाव हैं। युवक को अत्यधिक चोटें आई हैं, प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम रेफर किया गया है। सारंगी चौकी प्रभारी दीपक देवरे ने इस घटना को युवक की लापरवाही का नतीजा बताया। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया पर दिखावे के चक्कर में ऐसे खतरनाक कदम न उठाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:इंदौर में 'अखंड ज्योति' से घर में आग, शोरूम मालिक की मौत; पत्नी की हालत गंभीर

रिपोर्ट- विजेंद्र यादव

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|