दतिया उपचुनाव: BJP का चौंकाने वाला फैसला, नरोत्तम मिश्रा को नहीं दिया टिकट; किसपर खेला दांव?
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा पर दांव न लगाते हुए आशुतोष तिवारी को टिकट दिया है। चौंकाने वाले फैसले के पीछे क्या वजह है यह तो फिलहाल स्पष्ट नहीं मगर मिश्रा के लिए यह बड़ा झटका जरूर है।

दतिया उपचुनाव के लिए बीजेपी ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट न देते हुए आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा था कि पार्टी नरोत्तम मिश्रा पर दांव खेलेगी लेकिन सभी अटकलों पर विराम लग चुका है।
दतिया में उपचुनाव इस वजह से हो रहे हैं क्योंकि दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सजा पर रोक लगाने से इनकार किया है। रांजेंद्र भारती को अयोग्य घोषित किया गया था। वे 1998 बैंक धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले का सामना कर रहे हैं।
अयोग्य घोषित कर दिया गया था
इस मामले में दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई है। सजा सुनाए जाने के बाद ही उन्हें मध्यप्रदेश विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था। यह मामला 1998 से लेकर 2011 के बीच अवैध ब्याज भुगतान पाने के लिए बैंक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने से जुड़ा है।
कौन हैं आशुतोष तिवारी?
आशुतोष तिवारी की बात करें तो वे संभागीय संगठन मंत्री और मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन भी रहे हैं। बताया जाता है कि 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने किसी अन्य सीट से अपनी उम्मीदवार पेश की थी तब पार्टी ने उनपर भरोसा नहीं जताया था। बताया जाता है कि दतिया में उनकी अच्छी पकड़ है।
नरोत्तम मिश्रा की 2023 में हुई थी हार
आपको बता दें कि 2023 में राजेंद्र भारती ने बीजेपी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा को हराकर सभी को चौंका दिया था। भारती ने नरोत्तम मिश्रा को 7,500 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था। ऐसे में माना जा रहा है कि उपचुनाव में पार्टी एकबार फिर से मिश्रा पर दांव लगाने से कहीं न कहीं हिचकिचा रही हो। हैरानी की बात ये भी है कि उपचुनाव की घोषणा के बाद से ही नरोत्तम मिश्रा ने कमर कस ली थी। बताया जा रहा है कि वे चुनावी तैयारियों में जुट गए थे और सभाएं भी कर रहे थे। यहां तक कि उन्होंने नामंकन फॉर्म भी खरीद लिया था।
दतिया में कब है उप-चुनाव?
दतिया में 30 जुलाई को मतदान किया जाएगा और 3 अगस्त को रिजल्ट घोषित होगा। 13 जुलाई नामांकन की आखिरी डेट है तो 14 जुलाई को उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। दतिया विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू है। वोटिंग इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट के जरिए करवाई जाएगी।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग


